हॉस्पिटल में हंगामा करती है महिला चिकित्सक

Shekhar Sharma
4 Min Read

अंजनी हॉस्पिटल गढ रोड के संचालक ने लगाया कथित महिला चिकित्स व उनके पति पर आतंकित करने के आरोप

मेरठ। विवाद के बाद नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित अंजनी हॉस्पिटल के संचालक सुमित त्यागी ने कथित महिला चिकित्सक सिमरन चौधरी व उनके पति विपिन चौधरी पर जबरन हॉस्पिटल में घुसकर हंगामा करने मरीजों तथा तीमारदारों को परेशान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पहले भी विपिन व सिमरन अचानक हॉस्पिटल में आ धमके और हंगामा किया।

एसएसपी से मांगी मदद

अंजनी हॉस्पिटल के संचालक सुमित त्यागी ने इस मामले में एसएसपी से मदद की गुहार लगायी है। प्रार्थी का आरोप है कि विपिन चौधरी, जिसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे दर्ज होने की जानकारी प्रार्थी को है, आए दिन अस्पताल में आकर अराजकता करता है तथा पूर्व में भी अस्पताल के स्टाफ के साथ अभद्रता कर चुका है। प्रार्थी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से विपिन चौधरी की पत्नी सिमरन चौधरी, जो स्वयं को डॉक्टर बताती हैं, अस्पताल में आकर उक्त अस्पताल को अपना बताती हैं, जबकि प्रार्थी के अनुसार उनका अस्पताल के संचालन अथवा स्वामित्व से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने एसएसपी को दिए पत्र में कहा है कि 08 सितंबर को दोपहर के समय भी सिमरन चौधरी अस्पताल परिसर में पहुंचीं और वहां हंगामा किया। इस कारण अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों एवं उनके तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा तथा अस्पताल का सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। प्रार्थी को आशंका है कि भविष्य में भी उक्त व्यक्तियों द्वारा अस्पताल में आकर विवाद एवं अराजकता की स्थिति उत्पन्न की जा सकती है, जिससे मरीजों, तीमारदारों एवं अस्पताल के कर्मचारियों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। संचालक ने कहा कि उनकी शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा जांच में आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रचलित कानून के अंतर्गत आवश्यक कानूनी कार्रवाई एवं मुकदमा पंजीकृत कराया जाए। साथ ही अस्पताल में मरीजों एवं कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

इतने मुकदमें हैं दर्ज

मु0अ0सं0-001/2006 धारा थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0-396/2011 धारा थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0-397/2011 धारा थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0-497/2014 धारा 279,337,338 भादवि थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0- 201/2015 धारा 364,302,201,34,120बी भादवि थाना रबूपुरा जिला गौतमबुद्धनगर, मु0अ0सं0-270/2015 धारा 307 भादवि व 25 आयुध अधिनियम थाना रबुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर, मु0अ0सं0-359/2015 धारा 323,324 भादवि थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0- 801/2015 धारा 323, 354 (क), 504,506 भादवि व 7/8 पॉक्सो अधिनियम थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0-009/2016 धारा 2(B) (II), 3 गैंगस्टर अधिनियम थाना रखुपुरा जनपद गौतमबुद्ध नगर, मु0अ0सं0-194/2019 धारा 307 भादवि थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0-674/2020 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व थाना मेडिकल जनपद मेरठ, मु0अ0सं0- 068/2022 धारा 420,406,506 भादवि थाना कंकरखेड़ा जनपद मेरठ, मु0अ0सं0- 069/2023 धारा 323,308,506 भादवि थाना मेडिकलं जनपद मेरठ, मु0अ0सं0-246/26 धारा 115(1),352,351(3) भादवि थाना मेडिकलं जनपद मेरठ, मु0अ0सं0- 256/26 धारा 115(1),352,351(3),131भादवि थाना नौचंदी जनपद मेरठ

Share This Article