Scholarship in UP : उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने छात्रों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है. जो छात्र स्कॉलरशिप से वंचित रह गए थे, उन्हें अब दूसरा मौका मिलेगा. समाज कल्याण विभाग जल्द ही 2025-26 सत्र की छात्रवृत्ति और फीस रिइंबर्समेंट योजना के लिए पोर्टल फिर से खोलेगा, ताकि छूटे हुए छात्र दोबारा आवेदन कर इसका फायदा उठा सकें.
इस फैसले का मकसद साफ है कि कोई भी योग्य छात्र सिर्फ तकनीकी गलती या किसी और वजह से स्कॉलरशिप से वंचित न रह जाए. इस योजना का फायदा सामान्य वर्ग, एससी, एसटी के साथ-साथ ट्रांसजेंडर समुदाय के छात्रों को भी मिलेगा.
2024-25 में भी इस तरह का मौका दिया गया था छात्रों को
समाज कल्याण विभाग के मुताबिक, पिछले साल 2024-25 में भी ऐसा ही मौका दिया गया था. तब पोर्टल खोलने पर 53,041 छात्रों को करीब 81.12 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप और फीस रिफंड मिला. इनमें एससी के 25,395 छात्रों को 30.65 करोड़ रुपये और सामान्य वर्ग के 27,646 छात्रों को 50.47 करोड़ रुपये की मदद दी गई.


