ईरान में CIA का बड़ा एक्शन

Shekhar Sharma
1 Min Read

नई दिल्ली। ईरानी मिसाइलों का निशाना बने यूएस फोर्स के लड़ाकू जहाज के क्रू मैंबर को बचाने के लिए खुफिया एजेंसी सीआईए को बड़ा आपरेशन अंजाम देना पड़ा। हालांकि ईरानी मिसाइलों की मार के बाद माना जा रहा है कि अब अमेरिका हमलों में सावधानी बरतेगा। दुश्मन इलाके में फंसे एयरमैन को निकालने का ऑपरेशन बेहद जटिल था।  इस मिशन में स्पेशल फ़ोर्सेज़ के दर्जनों जवानों के साथ अमेरिकी लड़ाकू विमान और हेलिकॉप्टर भी शामिल थे। अमेरिकी ख़ुफ़िया एजेंसी सीआईए ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि ” ईरान के पहाड़ों की गहराई से गंभीर रूप से घायल और बेहद बहादुर एफ़-15 क्रू सदस्य को बचा लिया है।” लेकिन इस एयरमैन की मुश्किलें शुक्रवार से शुरू हुईं, जब खबर आई कि दक्षिणी ईरान के ऊपर उड़ रहे एक एफ़-15 लड़ाकू विमान को मार गिराया गया. इस विमान में एक वेपन्स सिस्टम्स ऑफिसर और एक पायलट सवार थे।

Share This Article