ईरान ने तबाह किए यूएस के फौजी ठिकाने

Shekhar Sharma
4 Min Read

महशहर पर अमेरिका की बमबारी के बाद ईरान ने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिका के फौजी ठिकानों को बनाया निशाना

नई दिल्ली। स्ट्रेट होर्मूज में कारोबारी जहाजों पर ईरानी मिसाइलों के हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के महशहर शहर पर व्यापक बमबारी की है। ईरान ने अमेरिका को उसी की भाषा में करारा जवाब दिया और उसके करीब सौ फौजी ठिकाने जो खाड़ी देशों में हैं उनको या तो नष्ट कर दिया या निशाना बनाया। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने अमेरिका द्वारा ईरान की तटीय चौकियों पर किए गए हवाई हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन सहित कई खाड़ी देशों में स्थित दर्जनों अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए हैं।अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। तनाव बढ़ने के बीच, ईरानी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि धौंस दिखाने का दौर ख़त्म हो गया है और यदि अमेरिकी हमले जारी रहे, तो ईरान की समुद्री सीमाएं हमलावरों के लिए नर्क बन जाएंगी।

अमेरिका के मित्र देशों में दहशत

ईरान के इस बड़े हमले के बाद एक बार फिर अमेरिका के मित्र खाड़ी देशों में डर और दहशत का माहौल है। इतना ही नहीं ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली अंतिम शांति वार्ता को भी टाल दिया है साथ ही चेतावनी दी है कि यदि उनके देश पर हमला किया गया तो कई गुना ताकत से दुश्मन को जवाब दिया जाएगा। ईरान ने अमेरिका के इस कदम के बाद खाड़ी देशों, विशेष रूप से बहरीन और कुवैत में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। तनाव के बीच, अमेरिका ने ईरान को तेल बेचने के लिए मिली सीमित छूट को भी रद्द कर दिया है। जून में 111 दिनों के युद्ध के बाद दोनों देशों ने फ्रांस के वर्साय में शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इसके तहत होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित आवाजाही तय हुई थी।

ईरान के साथ युद्धविराम समझौता “खत्म”

यूएस के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि ईरान के साथ युद्धविराम समझौता “खत्म” हो गया है, और साथ ही उन्होंने कहा कि तेहरान से बातचीत करना “समय की बर्बादी” है। उनकी यह टिप्पणी तब आई है जब अमेरिका ने कहा कि उसने स्ट्रेट  होर्मुज में कतर और सऊदी अरब के टैंकरों सहित तीन जहाजों पर हमले के बाद ईरान पर शक्तिशाली हमले किए। इन हमलों के बाद ईरान ने अमेरिका के साथ होने वाली शांति वार्ता को टाल दिया है। इसके जवाब में, ईरान ने कहा कि उसने अपने होर्मोज़गान प्रांत और बंदरगाह शहर महशहर पर हुए हमलों के जवाब में “85 अमेरिकी सैन्य ठिकानों” को निशाना बनाया, जिसके बाद बहरीन और कुवैत में हवाई हमले के सायरन बजने लगे।

ईरान पर भारी हमलों की चेतावनी

अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बहरीन और कुवैत पर ईरानी मिसाइलों के कहर के बाद कहा कि आज रात ईरान पर बड़े भयंकर हमले होंगे। उन्होंने खर्ग आइलैंड पर कब्जे तक की धमकी दे डाली है। उन्होंने दोहराया कि “आज रात बड़ा हमला हो सकता है।” इसके बाद अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा हमला होता है, तो वह ईरान के और अंदरूनी इलाक़ों को निशाना बनाएगा इसके जवाब में ईरान ने बहरीन (अमेरिकी पांचवें बेड़े का मुख्यालय) और Kuwait स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को मिसाइलों से निशाना बनाया है।

TAGGED:
Share This Article