किसी भी वक्त भड़क सकते हैं जंग के शोले

Shekhar Sharma
3 Min Read

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हजार मिसाइलों से हमले की धमकी के बाद ईरान की बदला लेने की धमकी

नई दिल्ली। अमेरिका (US) और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है और हाल ही में दोनों देशों के बीच हुआ युद्धविराम (Ceasefire) टूट चुका है。स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ (Strait of Hormuz) में तेल टैंकरों पर हमलों के बाद अमेरिका ने ईरान के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हवाई हमले किए हैं जिसके जवाब में ईरान ने कुवैत और बहरीन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके बाद अमेरिका और ईरान के बीच किसी भी वक्त जंग के शोले भड़क सकते हैं, लेकिन इस बार यदि जंग शुरू हुई तो ईरान को तो पता नहीं क्या होगा, लेकिन अमेरिका का बर्बाद होना तय माना जा रहा है। पिछली बार सौ दिन से ज्यादा चली जंग ने अमेरिका की चूले हिलाकर रख दीं और इजरायल अभी तक ईरान की मार से उबर नहीं पाया है। तेल अबीब को ईरानी मिसाइलों ने नर्क बना दिया। हालांकि ईरान को इसकी भारी और बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। ईरान ने अपने सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई को हमेशा के लिए खो दिया।

पिता की हत्या की धमकी का बदला

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा ख़ामेनेई के नाम से एक लिखित संदेश जारी हुआ जिसमें ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली ख़ामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों का शुक्रिया अदा किया गया है। उनका यह संदेश अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरानी सरकार को चेतावनी देने के बाद आया है।मोजतबा ख़ामेनेई ने एक लिखित संदेश में कहा है कि उनके पिता का ‘बदला’ लिया जाना चाहिए।

ट्रंप को अपनी हत्या का अंदेशा

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को हत्या का अंदेशा है। ट्रंप ने कहा था कि अगर ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति की हत्या करने के अपने वादे को पूरा किया तो वो ईरान पर ‘हज़ारों मिसाइलें’ दाग दें। गुरुवार को मशहद में अली ख़ामेनेई को दफ़नाने के साथ ही एक हफ़्ते तक चले अंतिम विदाई कार्यक्रम का समापन हुआ। लेकिन कार्यक्रम समाप्त होने के दो दिन पहले ही अमेरिका और ईरान के बीच भारी गोलाबारी हुई और मिसाइलें दागी गईं। मोजतबा ख़ामेनेई के संदेश में कहा गया है, “हम आपके पाक ख़ून और इन दोनों युद्धों के सभी शहीदों के ख़ून का बदला इन अपराधी और बदनाम हत्यारों से लेने का संकल्प लेते हैं. यह बदला हमारे राष्ट्र की इच्छा है और इसे हर हाल में पूरा किया जाएगा।”

TAGGED:
Share This Article