बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत मेरठ में चिकित्सा शिविर और वृक्षारोपण का आयोजन
मेरठ। 5 जुलाई से 12 जुलाई तक पूरे देश में “सेवा सुरक्षा संस्कार” के संकल्प के साथ सेवा सप्ताह के अंतर्गत विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के आह्वान पर पूरे प्रांत में 5 जुलाई से 12 जुलाई तक “सेवा सप्ताह” मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मेरठ महानगर में माता का बाग, शारदा रोड एवं रेलवे रोड क्षेत्र में निःशुल्क चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया गया, जिसमें कालका डेंटल कॉलेज का विशेष सहयोग रहा। प्रान्त संयोजक निमेश वशिष्ठ जी ने बताया कि संगठन का ध्येय वाक्य “सेवा, सुरक्षा, संस्कार” है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत मेरठ प्रान्त में लगभग 250 चिकित्सा शिविर लगाने एवं 31,000 पौधे रोपित करने का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया है
उन्होंने कहा कि बजरंग दल के कार्यकर्ता नियमित रूप से हनुमान चालीसा, साप्ताहिक मिलन, बलोपासना केंद्र, रक्तदान शिविर, गौ रक्षा, बहन-बेटियों की सुरक्षा तथा मठ-मंदिर एवं संत समाज के रक्षण का कार्य करते रहते हैं। हिंदू समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से यह विशेष सेवा सप्ताह पूरे प्रांत में मनाया जा रहा है।
मेरठ महानगर की प्रगति
मेरठ महानगर में सेवा सप्ताह के दौरान 9 चिकित्सा शिविर एवं लगभग 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक महानगर में 1600 पौधे रोपित किए जा चुके हैं तथा 8 चिकित्सा शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं। साथ ही आज दुर्गावाहिनी, मातृशक्ति द्वारा मंदिर परिसरों में सफाई अभियान चलाया गया। समापन दिवस 12 जुलाई को लगभग 700 पौधे लगाने एवं 6 चिकित्सा शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया गया है।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर महानगर संगठन मंत्री विनय प्रकाश, महानगर संयोजक हिमांशु शर्मा, महानगर विद्यार्थी प्रमुख विशाल धानक, अंकित माहेश्वरी, रोहित, देव वर्मा, विशाल रेलवे रोड, अमन लोधी, राज रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


