एकता बाजार व्यापार संघ की बैठक

Shekhar Sharma
3 Min Read

नगर निगम के रोड चौड़ीकरण के अभियान के विरोध का एलान

मेरठ। एकता बाजार नगर निगम रोड व्यापार संघ की बैठक में रोड को चौड़ा करने के कार्य का व्यापारियों ने विरोध का एलान किया है। अध्यक्ष मोहम्मद इमरान के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में मोहम्मद इमरान ने कहा कि लोग पुरान शहर देखने के लिए दूर-दूर से आते हैं, लेकिन यदि पुराने शहर का स्वरूप ही खत्म कर दिया जाएगा तो फिर कौन यहां इसक शहर को देखने के लिए आएगा। उन्होंने कहा कि शहर घंटा घर केसर गंज रोड के सड़क चौड़ीकरण का विरोध किया किया जागएा। र दूर से सरकार से मांग है के सड़क चौड़ीकरण के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न न करे और नगर निगम रोड बस की और रेलवे रोड को वन वे करदे एक तरफ आने का और दूसरी तरफ जाने का रास्ता बना जाए। इससे व्यापारियों को राहत भी मिलेगी और जाम से मुक्ति भी मिल जाएगी। महामंत्री सुरेश सिंहल ने कहा के जिस तरह से अधिकारियों ने दुकानों में घुसकर नपाई की, उससे काफी व्यापारियों में रोष व्याप्त है। इस मामले में व्यापारी कोई समझौता नहीं करेगा और ईट से ईट बजा देगा। इसी बीच संयुक्त व्यापार संघ से अध्यक्ष अजय गुप्ता को भी सारी जानकारी दी गई। उन्होंने आश्वासन भी दिया के व्यापारियों की लड़ाई के लिए वो हमेशा तत्पर है और व्यापारियों की हित के लिए ईट से ईट बजा देगे। सभी व्यापारियों ने नगर निगम में बन रही मल्टी लेवल पार्किंग का विरोध किया। उन्होंने कहा कि इतने तंग इलाके में अपना वाहन कौन खड़ा करेगा और इसका विरोध किय जाएगा। मोहम्मद इमरान ने कहा के अगर पार्किंग बनानी ही थी तो दिल्ली रोड के आस पास बनती। उससे फिर दिल्ली रोड को भी जोड़ा जाता।

ये रहे मौजूद

बैठक मै सभी व्यापारियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया और रोड चौड़ीकरण का विरोध किया। बैठक में अतुल गर्ग मोहम्मद, समीर मोहम्मद, रिजवान मोहम्मद, जावेद, नीरज अग्रवाल, मयंक शर्मा, सुशील गोस्वामी, मोहम्मद अरशान, मोहम्मद अशरफ आदि ने भाग लिया।

TAGGED:
Share This Article