परतापुर इलाके में छदम दीपक नाम से मुस्लिम शख्स चला रहा था होटल, सचिन ने लगाया कांवड़ खंड़ित का आरोप
मेरठ। जो काम और जांच पड़ताल पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए वो काम अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही को करना पड़ा है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिव भक्तों को शुद्ध भोजना सुनिश्चित कराने के लिए सचिन सिरोही होटलों व ढावों की जांच कर रहे हैं। हालांकि यह काम पुलिस प्रशासन का है। सचिन सिरोही ने बताया कि जब अफसर इस काम से बच रहे हैं तो उन्होंने खुद ही इसकी शुरूआत की और नतीजा परतापुर इलाके में छद्म नाम यानि दीपक के नाम से एक मुस्लिम द्वारा चलाया जा रहा होटल उन्होंने पड़ताल में पकड़ा। इसके बाद सचिन सिरोही और उनके साथियों ने जमकर हंगामा होते ही संचालक ने शटर बंद कर दिया। अंदर कुछ ग्राहक बैठे हुए थे।
पुलिस मौके पर
सचिन सिरोही व समर्थकों के हंगामे की सूचना पर अफसरों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने होटल संचालक को कांवड़ यात्रा के दौरान बंद करने को कहा। इसके बाद ही हिंदू संगठन के लोग शांत हुए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि ऐसे होटल-ढाबे बंद कराए जाएं जिनका हिंदू नाम से मुस्लिम संचालन कर रहे हैं। ऐसा नहीं करने पर संगठन खुद इन्हें बंद कराने के लिए सड़क पर उतरेगा।
कांवड़ हो जाएगी खंड़ित
सचिन सिरोही ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान होटल के नाम से धोखा खाकर शिवभक्त यहां भोजन करेंगे तो धर्मभ्रष्ट होगा। कांवड़ यात्रा भी खंडित होगी। उन्होंने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने और होटल बंद कराने की मांग की। मौके पर पहुंचे परतापुर एसओ अजय शुक्ला ने होटल मालिक को बुलाकर तत्काल होटल बंद करने व नाम सही करने का आदेश दिया। होटल मालिक ने कांवड़ यात्रा तक होटल बंद करने की बात कही। सचिन सिरोही ने आरोप लगाया कि दिल्ली से हरिद्वार तक एक हजार से भी ज्यादा ऐसे होटल, ढाबे और रेस्तरां हैं, जिनका हिंदू नाम रखकर मुस्लिम संचालन कर रहे हैं। अर्पित, संजय, कुलदीप व विपिन मौजूद रहे।


