ऑल इज वैल था तो फिर क्यों लिए गए चंपक और अनिल मिश्रा के इस्तीफे, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे की प्रेस वार्ता
मेरठ। अयोध्या में श्रीराम मंदिर में दो सौ करोड़ के चढ़ावा चोरी मामले को आज कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता अभय दुबे ने भाजपा और आरएसएस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि चढ़ावा चोरी में भाजपा और आरएसएस का हाथ है। उन्होंने सवाल किया कि यदि सब कुछ ठीक था तो फिर चंपक राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों लिए गए। अभय दुबे होटल ग्रांड एलोरा मैट्रो प्लाजा में मीडिया से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि जब ट्रस्ट का गठन प्रधानमंत्री की देखरेख में हुआ, तो इस घोटाले की जयाबदेही कौन लेगा, सब कुछ ठीक था, तो चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे क्यों हुए, अगर कुछ गलत नहीं हुआ, तो सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में स्वतंत्र जांच से किस बात की। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने स्वयं सार्वजनिक रूप से बयान दिए हैं, जबकि द्वस्ट की वित्तीय निगरानी, पारदर्शिता और संपत्तियों की सुरक्षा की सर्वोच्च जिम्मेदारी उन्हीं की थी। ट्रस्ट के विशिष्ट आमंत्रित सदस्य गोपाल राय (गोपाल नगरकोटे) को हटाए जाने और उनकी स्थिति को लेकर भी गंभीर भ्रम और विरोधाभास सामने आए हैं।
अभय दुबे ने कहा कि मजदूर, महिलाएं और श्रद्धालु अपनी मेहनत की कमाई, अपने गहने, अपनी बचत और अपनी श्रद्धा लेकर राम मंदिर निर्माण के लिए आगे मर्यादा पुरुषोतम भगवान राम करोड़ों भारतीयों की आस्था, संस्कृति और नैतिक चेतना के प्रतीक हैं। देश के कोने-कोने से गरीब, किसान, आए। भाजपा, आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और संघ परिवार के संगठनों ने लगभग तीन दशकों तक भगवान राम के नाम पर राजनीति की, देश के गरीब व मध्यम वर्ग से राम के नाम पर चंदा एकत्र किया और इसी आंदोलन के आधार पर सत्ता प्राप्त की। अभय दुबे ने कहा कि आरएसएस के पूर्वी उत्तर प्रदेश प्रभारी कृष्णमोहन को ट्रस्ट का नया महासचिव बनाया गया है, जबकि उन पर पूरे प्रकरण को दबाने और लीपापोती करने के आरोप सार्वजनिक रूप से लगाए जा चुके हैं। ट्रस्ट के प्रशासनिक ढांचे और शीर्ष नियुक्तियों में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की सक्रिय भूमिका रही है। ऐसे में केंद्र सरकार अपनी जवाबदेही से स्वयं को अलग नहीं कर सकती।
ये रहे मौजूद
पत्रकार वार्ता में वार्ता के संयोजक महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा,पूर्व जिला अध्यक्ष अवनीश काजल, पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी,प्रदेश प्रवक्ता अभिमन्यु त्यागी, धूम सिंह गुर्जर, सलीम खान,राकेश कुशवाहा, रमाकांत शर्मा, संजय कटारिया,कमल जायसवाल, यासर सैफी, चौधरी समसुद्दीन, विनोद सोनकर, विजय चिकारा, अवनीश पवार, केडी शर्मा, आदि उपस्थिति थे।


