
कांग्रेस के बाद अब आम आदमी पार्टी के नेताओं को किया पुलिस ने हाउस अरेस्ट, नेताओं को नहीं दे रही जाने पुलिस
मेरठ। पुलिस का राजनीतिक दलों को दलित छात्रा ललिता गौतम के परिजनों से मिलने नहीं दे रही है। जो भी नेता पीड़ित परिवार से मिलने की बात कहता है पुलिस उसके घर पर पहरा बैठा देती है। कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट किए जाने के बाद अब मेरठ पुलिस ने आम आदमी के उन नेताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया जो दलित छात्रा के परिजनों से मिलने को जा रहे थे। ललिता गौतम के गांव को चारों तरफ से सील कर दिया है और किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। कई विपक्षी दलों के नेताओं और दलित संगठनों ने पीड़ित परिवार से मिलने का आह्वान किया था।
ये हुए हाउस अरेस्ट
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और मेरठ जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी को देर रात पुलिस प्रशासन द्वारा हिरासत में लिया गया या नजरबंद किया गया।
अंकुश चौधरी के अलावा दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष सलीम मंसूरी, जिला सचिव तरीकत पवार, माइनॉरिटी विंग प्रदेश उपाध्यक्ष गुरविंदर, जिला महासचिव हेम कुमार, कैंट विधानसभा अध्यक्ष भरत लाल यादव, महिला विंग जिला अध्यक्ष नीलम शर्मा और किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष फुरकान त्यागी शामिल हैं।यह मामला मेरठ के थाना रोहटा क्षेत्र के थरोट गांव में एक दलित छात्रा की हत्या से जुड़ा है। इस हत्याकांड के बाद से ही क्षेत्र में तनाव बना हुआ है।


