
केसरगंज मस्जिद प्रकरण को लेकर सीएम योगी से की वात, मस्जिद विवाद में टी राजा की एंट्री
मेरठ। शहर के केसरगंज इलाके में मौजूद मस्जिद विवाद में तेलंगाना के फायर ब्रांड हिन्दू नेता टी राजा की एंट्री हो गयी है। उन्होंने इसको लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। इतना ही नहीं उन्होंने केसरगंज मस्जिद को अवैध निर्माण बताते हुए इसको ध्वस्त किए जाने की मांग सीएम योगी से की है। याद रहे कि केसरगंज मस्जिद मामला उस वक्त तूल पकड़ा जब फायर ब्रांड हिन्दू नेता सचिन सिरोही की इसमें एंट्री हुई। इससे पहले केसरगंज के व्यापारियों ने यह मामला उठाया था। उम्मीद की जा रही थी कि इसमें भाजपा के नेताओं की एंट्री होगी। केसरगंज के जिन व्यापारियों ने इस मामले में एफआईआर करायी है उन्होंने भाजपा के तमाम नेताओं को काल भी की, यह बात अलग है कि मौके पर कोई पहुंचा नहीं, लेकिन गनीमत यह रही कि वहां सचिन सिराही पहुंच गए उसके बाद ही एफआईआर दर्ज हो सकी।
राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया
अब यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर गरमा गया है। टी राजा की एंट्री से साफ है कि आने वाले दिनों में यहां कुछ बड़ा हो सकता है। सचिन सिरोही का कहना है कि यह मस्जिद अवैध है इसलिए इसको बुलडोज किया जाना चाहिए।


