नितिन नवीन से मिले डा. संजय जैन

Shekhar Sharma
2 Min Read

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से डा. संजय जैन की मुलाकात, नितिन नवीन और सीएम योगी एक दिन पहले पहुंचे थे मेरठ

मेरठ। छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित प्रतिष्ठित स्थित ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन ने आज सुबह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से बाईपास स्थित ब्राबुरा होटल में मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात बेहद गर्मजोशी भरे माहौल में हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को डा. संजय जैन ने जब उन्हें अपना परिचय दिया तो वह मिलकर बेहद प्रसन्न हुए। दोनों के बीच की यह मुलाकात भले ही चंद मिनटों की रही हो, लेकिन छोटी सी मुलाकात के दौरान बड़ी बातों की जानकारी भाजपा के सूत्रों ने दी है। माना जा रहा है कि डा. संजय जैन दिल्ली जाकर भाजपाध्यक्ष से दोबारा मिल सकते हैं।

संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात

इससे पहले नितिन नवीन ने 19 जनपदों से आए संगठन के पदाधिकारियों से मुलाकात भी की। इनमें ज्यादातर टिकट के दावेदार थे। उन्होंने बेहद मजबूती से अपने दावेदारी रखी। आज सुबह नितिन नवीन शहर के कुछ गिनती के गणमान्य लोगों से मिलें जिनमें ऋषभ एकाडेमी के सचिव डा. संजय जैन भी शामिल थी। बताया जाता है कि सबसे ज्यादा समय भी डा. संजय जैन के हिस्से में आया। सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीते सोमवार को मेरठ आए थे। यहां उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम रहा। सीएम योगी आदित्यनाथ कल ही सुभारती से बापस लौट गए, जबकि नितिन नवीन ने रात्री विश्राम मेरठ में ही किया। आज सुबह उन्होंने मेरठ के दिग्गज वरिष्ठ कुछ खास लोगों से मुलाकात की।

Share This Article