पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर आयोजित सेवा संकल्प कार्यक्रम की श्रृंखला में विकास भवन में आयोजन
मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने पीएम नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के मौके पर दिव्यांगों को उपकरण बांटें। इस मौके पर कलैक्ट्रेट स्थित विकास भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत दिव्यांगों और पिछड़े वर्ग के लोगों को सहायक उपकरण और प्रमाण पत्र बांटे गए। इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी के अलावा महापौर हरिकांत अहलूवालिया और सिवालखास विधायक गुलाम मोहम्मद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने 15 मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, 36 ट्राईसाइकिल, 12 व्हीलचेयर, 17 कान की मशीन, 13 एमआर किट और बैसाखी के जोड़े दिए। कुल 21 लाभार्थियों को यह लाभ मिला। इसके अलावा, पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की शादी अनुदान योजना के तहत 20,000 रुपये की धनराशि के लिए भी मंजूरी पत्र दिए गए।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम मेंजिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शैलेष राय और जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी सिद्धांत शर्मा भी मौजूद रहे।


