50 स्थानों से निकलेगा संघ का पथ संचलन

Shekhar Sharma
1 Min Read

मेरठ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मेरठ महानगर द्वारा विजयदशमी के मौके पर महानगर में 50 स्थान पर पथ संचलन निकाले जाएंगे। भाजपा के संजीव गर्ग ने बताया कि जिन स्थानों से पथ संचलन निकाले जाएंगे उनमें शिव शक्ति विहार, लख्मी विहार, मनसा देवी मंदिर, तक्षशिला कॉलोनी, मेडिकल सोमदत्त विहार, वसुंधरा पार्क शास्त्री नगर, गीता भवन प्रहलाद नगर लिसाड़ीगेट, सैनी वाली धर्मशाला ब्राह्मपुरी सरदार पटेल स्कूल, गांव लिसाड़ी, सरस्वती लोक दिल्ली रोड, सूरजकुंड पार्क, राजराजेश्वरी पार्क सम्राट पैलेस, पूर्वी कचहरी मार्ग शंकर आश्रम, केशव भवन सूरजकुंड, नेहरू एकडेमी पीएल शर्मा रोड, बेगम बाग, थापर नगर, एलआईसी पार्क सूर्य नगर, आदर्श नगर, गंगानगर, कंकरखेड़ा अम्बेडकर शाखा,नालन्दा शाखा पी पॉकेट पल्लवपुरमफेस-2, इन्द्रलोक कॉलोनी मन्दिर बिजलीघर के बराबर वाला मैदान, डिवाइडर रोड सैनिक विहार, ड्रीम सिटी, मेजर रणवीर सिंह पार्क, शिवाजी कॉलोनी रजबन, देवपुरी संघस्थान, शम्भू नगर, रघुकुल पार्क, द्वारिका पुरी, साबुन गोदाम, मैरी माउंट स्कूल मलियाना, देव लोक कॉलोनी पार्क, रेल विहार शिव मंदिर परतापुर आदि शामिल हैं।

TAGGED:
Share This Article