डा. संजय जैन की पूरे महानगर को शुभकामनाएं

Shekhar Sharma
4 Min Read

बतौर सचिव डॉ. संजय जैन के कुशल नेतृत्व में मेरठ की ऋषभ एकडेमी शिक्षा व खेलकूद का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरी

मेरठ। ऋषभ एकडेमी के सचिव और जैन समाज का एक बड़ा चेहरा व समाजसेवी गरीबों के मसीहा के तौर पर स्थापित हो चुके डा. संजय जैन ने महानगर सभी वर्ग व संप्रदाय के लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी हैं और कहा कि मेरठ के सभी नागरिकों के लिए दशहरा का यह पर्व मंगलकारी हों। सभी के लिए यह शुभ हो।

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत

बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत के महापर्व विजयादशमी (दशहरा) के पावन अवसर पर जैन समाज की प्रख्यात हस्ती व मेरठ की प्रतिष्ठित संस्था ऋषभ एकेडमी के सचिव डॉ. संजय जैन ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस पावन पर्व को संपूर्ण मानव जाति के लिए कल्याणकारी और जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताया है। जैन समाज में गहरा प्रभाव रखने वाले और ऋषभ एकेडमी में राष्ट्रसंत राष्ट्र गौरव परम पूज्य मुनिश्री सौरभ सागर जी महाराज के भव्य चातुर्मास व विशाल धार्मिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के सूत्रधार रहे डॉ. संजय जैन ने समाज के प्रति अपना संदेश जारी किया।

अहंकार और बुराई के त्याग का संदेश
अपने शुभकामना संदेश में डॉ. संजय जैन ने कहा, “दशहरा केवल एक त्योहार नहीं है, बल्कि यह हमारे भीतर छुपे अहंकार, द्वेष और समस्त बुराइयों को समाप्त कर अच्छाई के मार्ग पर चलने का एक महान संकल्प है। भगवान श्री राम का जीवन और मुनिश्री सौरभ सागर जी महाराज जैसे महान संतों की शिक्षाएं हमें यही सिखाती हैं कि सत्य की राह कितनी भी कठिन क्यों न हो, अंत में विजय सदैव सत्य की ही होती है।”

उन्होंने आगे कहा कि आज के आधुनिक युग में समाज को एकजुट रखने, आपसी सौहार्द बढ़ाने और नैतिक मूल्यों को संजोने की सबसे ज्यादा आवश्यकता है। यह दशहरा पर्व देश के हर नागरिक के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और शांति लेकर आए, यही मंगल कामना है।

ऋषभ एकेडमी ने रचा इतिहास

गौरतलब है कि डॉ. संजय जैन के कुशल नेतृत्व में मेरठ की ऋषभ एकडेमी शिक्षा का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरी है। ऋषभ एकडेमी केवल शिक्षा ही नहीं खेलों के मैदान में भी परचम फहरा रही है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि डा. संजय जैन को पिछले दिनों ही जिला ओलंपिक संघ में बतौर उपाध्यक्ष शामिल किया गया है। यह पूरे मेरठ के लिए और खासतौर से खेल प्रेमियों के लिए सुखद और सकून देने वाली खबर है। इसके अलावा डा. संजय जैन का नाम जैनसमाज में भी बेहद आदर से लिया जाता है। परम पूज्य जैन संत सौरभ सागर जी महाराज के बड़े मंगलकारी कार्यक्रमों और चातुर्मास के दौरान देश भर से लाखों श्रद्धालुओं ने मेरठ का रुख किया था। इस दौरान ऋषभ एकडेमी में 7 अक्तूबर को भव्य आयोजन को इतनी भव्यता और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के पीछे सचिव डॉ. संजय जैन की दूरदर्शिता और प्रबंधन की हर स्तर पर सराहना हुई थी।दशहरा के इस पावन मौके पर डॉ. संजय जैन द्वारा दी गई शुभकामनाओं के बाद जैन समाज सहित पूरे मेरठ शहर के गणमान्य नागरिकों, ऋषभ एकेडमी परिवार के शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने एक-दूसरे को पर्व की बधाई दी।

Share This Article