‘संजीव तोमर के प्रयासों की मजबूती को समाज की एकजुटता जरूरी’

Shekhar Sharma
2 Min Read

संजीव तोमर के प्रयासों को धरातल पर मजबूती प्रदान की जाए और पूरा समाज उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो

मेरठ। जाट आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन एक बार फिर जोर पकड़ता नजर आ रहा है। जाट आरक्षण समिति के जिलाध्यक्ष संजीव तोमर द्वारा लड़ी जा रही इस लड़ाई को लेकर अब समाज के भीतर से एकजुटता की आवाजें बुलंद होने लगी हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और समाज के प्रबुद्ध लोगों का मानना है कि आरक्षण की यह जंग किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे जाट समाज की सांझी लड़ाई है।

आरक्षण आंदोलन से जुड़े रणनीतिकारों का कहना है कि कोई भी बड़ा सामाजिक लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है, जब पूरा समाज बिना किसी मतभेद के एक साथ जुट जाए। वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए अब वह समय आ गया है जब भाई संजीव तोमर के प्रयासों को धरातल पर मजबूती प्रदान की जाए और पूरा समाज उनके कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हो।

‘आर-पार’ के एलान की जरूरत
समाज के अग्रणियों का स्पष्ट रूप से मानना है कि जाट आरक्षण की राह उतनी आसान नहीं है, जितनी दिखती है। इसके लिए सरकार तक अपनी मजबूत आवाज पहुंचाने हेतु अब एक बड़े और निर्णायक ‘आर-पार’ के एलान की जरूरत महसूस की जा रही है। समाज के लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपने हक और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए संजीव तोमर के नेतृत्व को बल दें और इस मुहिम में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।

TAGGED:
Share This Article