केवल रिश्वत ही नहीं छेड़खानी का भी आरोप

Shekhar Sharma
5 Min Read

आवास विकास परिषद के निलंबित संपत्ति प्रबंधक पर महिला के गंभीर आरोप, एसीएसटी आयोग ने एसएसपी से तलब की रिपोर्ट

मेरठ। रिश्वत मांगने के कथित मामले में शासन से निलंबित किए गए आवास विकास परिषद के संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा पर केवल रिश्वत मांगने भर के आरोप नहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना की एक आवंटी महिला ने उन पर मौका पाते ही छेड़खानी व अश्लील हकरतें करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने इस मामले की शिकायत पहले थाना नौचंदी और फिर एसएसपी के यहां की, लेकिन आरोप है कि दोनों ने ही सुनवाई नहीं की, बाद में पीड़िता ने अध्यक्ष एससीएसटी आयोग के यहां शिकायत दर्ज करायी। इस शिकायत का संज्ञान ले लिया गया है। जिसके बाद आयोग के अनुभाग आधिकारी भारत भूषण गुप्ता ने 19 नवंबर को एसएसपी मेरठ को पत्र जारी कर रिपोर्ट तबल कर ली है।

ये हैं पीड़िता का आरोप

पीड़िता कंचन हाउस नंबर 241-5/101 स्कीम न0 11 जागति विहार, प्रधानमन्त्री आवास पाना लोहियानगर मेरठ की निवासी है। आयोग को भेजे पत्र में उन्होंने कहा है कि उन्हें प्रधानमन्त्री योजना में किस्तो पर आवास विकास परिषद मेरठ द्वारा आवंटित हुआ। इसकी कुछ किश्तें वह जमा नहीं कर पायीं। उन्होंने आवास विकास शास्त्रीनगर मेरठ की ओटीएस योजना में एक मुश्त जमा करने के लिये आनलाइन आवेदन किया थाञ आवास विकास परिषद कार्यालय मेरठ से ओटीएस स्वीकार कर डाक द्वारा पत्र भेजा जिसमें प्रार्थिनी से 3600217 /-रू0 जमा करने को कहा। कंचन का कहना है कि द्वारा जमा किये गये किश्तों का विवरण भी आयोग को भेजा जिस पर सुनील कुमार शर्मा सम्पत्ति प्रबन्धक मेरठ के हस्ताक्षर है। पत्र में सम्पत्ति प्रबन्धक आवास विकास मेरठ द्वारा जो धनराशि जमा करना बताया वह बहुत कम थी जिस पर मेरे द्वारा आनलाइन आपत्ति दाखिल करायी आपत्ति का समाधान ना होने पर वह 22 अक्तूबर .2026 को दोपहर 2:30 पर सम्पत्ति प्रबन्धक सुनील कुमार शर्मा से उनके कार्यालय में मिली और अपनी समस्त जमा किरतो के विषय में बताया। इस पर सुनील कुमार शर्मा द्वारा शीघ्र समाधान करने के लिये कहा जिसके कुछ दिन बाद मेरे द्वारा फिर आनलाइन ओटीएस चैक कराया तो उसमें फिर भी मेरे द्वारा जमा धनराशि कम दिखाई गयी। इसके बाद वह फिर एक बार 3 नवंबर 2026 को सम्पत्ति प्रबन्धक सुनील कुमार शर्मा के आवास विकास कार्यालय कक्ष में जाकर दोपहर 2:45 पर मिलकर कहा कि अभी भी मेरी वास्तविक जमा धनराशि कम दिखाई गई है उस समय सुनील कुमार शर्मा अपने कक्ष में अकेले थे तो उन्होंने प्रार्थिनी को अपने सामने अकेले में करीब 10 मिनट तक बैठाया और ललचाई नजरों से घूरते रहे ओर कह दिया कि 05 नवंबर को लंच बाद आना। कंचन का कहना है कि वह फिर 5 नवंबर 5 को दोपहर समय 3:00 बजे उनके कार्यालय कक्ष में मिली तो सुनील कुमार शर्मा ने सीट पर बैठने को कहा, प्रार्थिनी बैठ गयी और अपनी समस्या का समाधान करने को कहा। कंचन का आरोप है कि सुनील कुमार शर्मा अपनी सीट से उठकर मेरे पास आये और कहा मेरी जान तेरे लाखो रूपये तो तेरी वजह से ही कम कर दिये ओर भी कर देगे और यह कहते हुए कि तुम तो बहुत सुन्दर हो, मेरे पीछे से आकर मेरी छाती पकड़ ली मेरे द्वारा विरोध करने पर वह कहने लगे कि साली-चमट्टी किसी से अगर तेने कुछ कहा तो तेरा मकान कैंसिल कर दूंगा । कंचन का कहना है कि घबराकर अपने घर आ गयी और मेरे पति जब रात्रि को करीब 10:00 बजे घर आये तो मैंने उनको अपने साथ घटी घटना बताई।

आयोग ने लिया संज्ञान

आवास विकास प्रबंधक पर कंचन शर्मा के आरोपों का और पुलिस द्वारा उसकी शिकायत पर कार्रवाई ना किए जाने का एससीएसटी आयोग ने संज्ञान ले लिया और और विगत 19 नवंबर को इस संबंध में एसएसपी मेरठ को पत्र जारी कर 15 दिन मे रिपोर्ट तलब कर ली है।

TAGGED:
Share This Article