पेट्रोल और डीजल को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर चलेगा योगी सरकार का डंडा

Shekhar Sharma
2 Min Read

Petrol-Diesel Crisis : उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फेक मैसेज फैलाई जा रही है. इस पर सरकार ने साफ कर दिया है कि ऐसी कोई दिक्कत नहीं है. गुरुवार (26 मार्च) को प्रमुख सचिव रणवीर प्रसाद ने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जरूरत के हिसाब से पेट्रोल और डीजल मिल रहा है. कहीं भी कमी या संकट जैसी कोई स्थिति नहीं बनी हुई है, लोग बेवजह चिंता न करें.

फेक मैसेज फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

प्रदेश की योगी सरकार ने लोगों से कहा है कि अफवाहों पर ध्यान देकर घबराकर ज्यादा पेट्रोल-डीजल खरीदने की जरूरत नहीं है. सरकार के मुताबिक, इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ गलत और भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं, जिनमें फ्यूल की कमी की बात कही जा रही है. प्रशासन ने साफ किया है कि ये शरारती लोगों की हरकत है. ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

योगी सरकार का साफ निर्देश

प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को साफ निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने इलाके में पेट्रोल पंपों पर नजर बनाए रखें. कहीं भी सप्लाई रुकने न दें. तेल कंपनियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर एक्स्ट्रा सप्लाई का इंतजाम भी किया गया है, ताकि किसी भी हाल में आम लोगों को पेट्रोल-डीजल को लेकर परेशानी का सामना न करना पड़े.

Share This Article