डा हैनीमैन कॉम्प्लेक्स, नई सड़क मेरठ में बड़ी धूम धाम से मनाया कार्यक्रम कैंट विधायक रहे मौजूद
मेरठ। डॉ हैनिमैन के 271 वे जन्मदिवस के अवसर पर मेरठ होमियोपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के तत्वाधान में विश्व होमियोपैथिक दिवस डा हैनीमैन कॉम्प्लेक्स, नई सड़क मेरठ में बड़ी धूम धाम से मनाया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैंट विधायक श्री अमित अग्रवाल , विशिष्ट अतिथि जिला होमियोपैथिक अधिकारी डा टैगोर निम्मी एवं कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष डा सतीश चंद्र शर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित हुए ।
सरस्वती वंदना से शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई जिसे डा नेहा ,डा संजोली एवं डा नूपुर ने स्वरबद्ध किया , दीप प्रज्वलन एवं डॉ हैनीमैन के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद संस्था के अध्यक्ष डा विशाल दीप व सचिव डा सचिन मांगलिक , कोषाध्यक्ष डा आफताब आलम ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह और बुके देकर स्वागत किया ।
यह बोले अमित अग्रवाल
इस अवसर पर्व कैंट विधायक डा अमित अग्रवाल ने होमियोपैथी के प्रचार प्रसार पर जोर दिया , उन्होंने कहा कि वो मेरठ में होमियोपैथी मेडिकल कॉलेज के लिए जल्द से जल्द भूमि अधिग्रहण एवं फंड आवंटन के लिए प्रदेश सरकार के उच्च नेतृत्व से बात करेंगे जिससे होमियोपैथी चिकित्सा महाविद्यालय में पठन पाठन का कार्य शीघ् अति शीघ्र किया जा सके । जिला होमियोपैथिक अधिकारी डा टैगोर निमी जी ने कहा कि होमियोपैथी अब सिर्फ दीर्घ कालिक बीमारियों में ही नहीं अपितु त्वरित रोग ( एक्यूट बीमारी )ठीक करनी वाली पैथी बन चुकी है। कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष डॉ सतीश चंद्र शर्मा जी ने कहा कि थायराइड , बीपी , और शुगर जैसे असाध्य रोगों में भी होमियोपैथी बहुत प्रभावी ढंग से कार्य कर रही है । संस्था के अध्यक्ष ने कहा कि होमियोपैथिक एसोसिएशन शीघ्र ही शहर में जगह जगह होमियोपैथिक कैंप और डिस्पेंसरी खोलने पर विचार कर रही है जिससे मरीजों को नाम मात्र के शुल्क पर अच्छी से अच्छी चिकित्सा सेवाएं मिल सके ।
रंगारंग प्रस्तुति
उसके बाद आयशा आलम, त्रयक्ष चौहान, अनाया कक्कड़, देवांश मांगलिक दक्ष दीप , कार्तिकेय पटेल, श्रुति, विधि और मनस्वी राघव त्यागी , अश्वी शर्मा आदि ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले बहुत ही सुंदर रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम का संचालन डा अशोक शर्मा , डा नेहा और डा संजोली ने किया। कार्यक्रम में डा इंदर दत्त व्यास ( मरणोपरांत) , डा देवेश गुप्ता , डा हर्ष शर्मा , डा हेमेंद्र मिश्रा आदि को संस्था में दिए गए अतुलनीय योगदान के लिए स्मृति चिन्ह भेंट किए गए ।इस बार का डा अखिलेश शर्मा स्मृति चिन्ह डा किरण सक्सेना जी को दिया गया।
ये रहे मौजूद
इस उपलक्ष्य में डा रजनी कुमार डा पुष्पेंद्र तेवतिया , डा सुधीर शर्मा , डा अक्षय कात्यान , ,डा रविंदर कुमार डा सुशील शर्मा डा शैलेंद्र शर्मा , डा सिद्धांत चौहान , डा देव देशवाल, डा कुसुम सक्सेना , डा गुलिफ्शा आदि शहर के जाने माने चिकित्सक उपस्थित रहे ।
अंत में अध्यक्ष और सचिव ने संस्था में आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया ।


