गौरव शर्मा बोले बाज आओ सरकार वर्ना आंदोलन

Shekhar Sharma
3 Min Read

दिल्ली पंजाबी बाग़ में आल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कमेटी ने दिल्ली एनसीआर में परिवहन के प्रवेश के समय NGT टैक्स की वृद्धि के खिलाफ में हुए शामिल

नई दिल्ली। दिल्ली पंजाबी बाग़ में आल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कमेटी ने दिल्ली एनसीआर में परिवहन के प्रवेश के समय NGT टैक्स की वृद्धि के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में दिल्ली और एनसीआर के सभी ट्रांसपोर्टरो ने भाग लिया। दिल्ली एनसीआर की सभी संस्थाओ के पदाधिकारी मीटिंग में मौजूद रहे। दिल्ली में ग्रीन टैक्स बढ़या जाने पर ट्रांसपोर्टरो में भारी विरोध था।

ऑल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष डॉ हरीश सब्रवाल ने कहा कि अगर सरकार ने डीजल वाहनों पर ग्रीन टैक्स ख़तम या कम नहीं किया तो मजबूरन ट्रांसपोर्टरो को हड़ताल पे जाना पड़ेगा। काफी प्रयास करने के बाबजूद भी सरकार ट्रांसपोर्टरो की समस्याओ को समझ नहीं पा रही है। आये दिन कोई ना कोई बहाने से सरकार टैक्स में बड़ोतरी कर रही है। मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा ने मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा की ट्रांसपोर्टरो को एनसीआर में 10 साल के वाहनों को चलाने की परमिसन नहीं है,
लेकिन सरकार द्वारा वाहनों का टैक्स 15 साल तक का लिया जाता है। पूरे देश में डीजल वाहनों की अब्धि 15 साल तक की है लेकिन सिर्फ एनसीआर में ही डीजल वाहनों की चलने की अब्धि को घटाकर 10 वर्ष किया गया है। इसलिए सरकार से आग्रह है की सभी डीजल वाहनों की चलने की अब्धि 15 वर्ष की जाए। ये विचार विमर्श करने के बाद आज ट्रांसपोर्टरो ने तीन दिन 21 मई से 23 मई तक की सांख्यकी हड़ताल की घोषणा कर दी। अगर सरकार ने ग्रीन टैक्स को ख़तम नहीं किया तो ये हड़ताल आगे भी बड़ाई जायेगी। तीन दिन के लिए चक्का जाम रहेगा।

ये रहे मौजूद

मौजूद रहे आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट के अध्यक्ष डॉ हरीश सब्रवाल जी , पूर्व अध्यक्ष कुलतरण अटवाल जी, मेरठ ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन अध्यक्ष गौरव शर्मा, हरीश ग्रोवर, सरदार ढीललन, रोहित कपूर, सरदार सांगा, भीम वाधवा आदि मौजूद रहे।

Share This Article