क्रांति दिवस पर ऋषभ में देश भक्ति कार्यक्रम

Shekhar Sharma
2 Min Read

18५७ की क्रांतिकारियों के बारे में सांस्कृति कार्यक्रमों से दी गयी जानकारी, क्रांति दिवस पर ऋषभ में देश भक्ति कार्यक्रम

मेरठ। महानगर शिक्षा व खेल में अग्रणीय छावनी के वेस्ट एंड रोड मंदिर मार्ग स्थित ऋषभ एकेडमी में शनिवार को 1857 का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम एवं क्रांति दिवस के उपलक्ष में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें तमाम क्लास के विद्यार्थियों ने औघड़नाथ मंदिर से प्रारंभ हुई क्रांति की ज्वाला को एक प्रभावशाली नाटक द्वारा प्रस्तुत किया।

महान क्रांतिकारियों की दी जानकारी

नाटक में विद्यार्थियों ने महान क्रांतिकारी धनसिंह कोतवाल तथा मंगल पांडे के साहस, देशभक्ति और बलिदान को अत्यंत भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने दिखाया कि किस प्रकार मेरठ की धरती से उठी स्वतंत्रता की चिंगारी पूरे देश में फैल गई और अंग्रेजी शासन के विरुद्ध जनक्रांति का रूप ले लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

ये रहे मौजूद

विद्यालय के अध्यक्ष दिनेश चंद्र जैन सचिव डॉ. संजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष योगेंद्र प्रकाश जैन, प्रधानाचार्य शरद त्यागी व उप-प्रधानाचार्य पवन कपूर ने विद्यार्थियों को बताया कि हमें अपने वीर सेनानियों के त्याग और बलिदान को सदैव स्मरण रखना चाहिए तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। इस शानदार आयोजन में ऋषभ के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा। बच्चों ने कहा कि कार्यक्रम बेहद शानदार रहा। प्रथम स्वातंत्रता संग्राम को लेकर कुछ नयी जानकारी दी मिलीं।

TAGGED:
Share This Article