अपाहिज हैं हजूर इन तो रहम करो

Shekhar Sharma
2 Min Read

अपाहिज दंपत्ति को उजाड़ने पर उतारू अफसर क्या करना चाहते हैं साबित, सुदीप जैन पहुंचे मिलने

मेरठ। दोनों ही अपाहिज हैं उसके बाद भी आवास विकास परिषद के अफसर जो सैटबैक के नाम पर सब कुछ उजाड़ने पर तुले हुए हैं, इस अपाहिज दंपत्त पर रहम को तैयार नहीं है। इस दंपत्ति को कुछ भी समझ नहीं आ रहा है कि वो करें तो क्या करें जाए तो जाएं कहा। लेकिन राष्ट्रीय अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुदीप जैन ने शास्त्री नगर सेक्टर 2 में अपाहिज दंपत्ति के घर पहुंचकर सच्चाई जानी।

जुल्म की पराकाष्ठा

सुदीप जैन ने दोहराया कि आवास विकास सर्वोच्च न्यायालय की आड़ में आम गरीब जनता पर जुल्म कर रहा है। सुदीप जैन ने कहा अधिकारियों पर फिरंगी मानसिकता हावी है। सुदीप जैन ने बताया कि आवास विकास ने अपाहिज दंपत्ति को भी नहीं बख्शा। सेक्टर 2 स्थित छोटे से 25 मीटर के मकान संख्या 499 में रहने वाले सत्यपीर (55) और उनकी पत्नी सरिता (45) अपाहिज है। परंतु उन्होंने बजाए किसी के आगे हाथ फैलाने के स्वाभिमान से जिंदगी जीने का फैसला किया। उन्होंने अपने छोटे से कमरे के एक कोने में छोटी सी आटा चक्की लगाकर अपने और अपने परिवार का पालन पोषण किया। ये अपने मेहनत की कमाई से अपने तीनों बच्चों को पढ़ा रहे है। पर आवास विकास ने इन्हें भी कामर्शियल का लेबल देकर नोटिस दिया है जबकि यह कार्य गृह उद्योग की श्रेणी में आता है।

कोर्ट की आड़ में तांडव ठीक नहीं

सुदीप जैन ने कहा कि क्या अब गरीब आदमी को जीने का अधिकार नहीं है। सुदीप जैन ने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेशों की आड़ में आवास विकास तांडव मचा रहा है। इस मौके पर एडवोकेट राहुल मलिक, एडवोकेट अंजनय सिंह, स्पर्श अग्रवाल, संयम जैन आदि मौजूद रहे।

Share This Article