साफ सफाई व पेय जलापूर्ति को लेकर नगरायुक्त से मिले
मेरठ। शहर में साफ सफाई व पेय जलापूर्ति की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोग आज नगरायुक्त सौरभ गंगवार से मिलने को उनके कैंप कार्यालय पर पहुंचे। उन्होंने शहर भर के सभी कब्रिस्तानों शाही ईदगाहों में मुस्लिम बहुल क्षेत्र एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में नालियों की तली झाड़ सफाई करने जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर हटाने तथा ईद उल अजहा की नमाज से पहले समस्त मस्जिद मदरसे कब्रिस्तान शाही ईदगाह एवं अन्य ईदगाहों में मस्जिदों के आसपास सफाई अभियान चला कर चुना छिड़काव एवं मुख्य मार्ग संपर्क गलियों रंगोली बनाई जाए और चूने का छिड़काव हो तथा नगर निगम के सभी नलकूपों पर पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी की जाए। बिजली जाने की स्थिति में तमाम नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था की जाए तथा पानी के टैंकर शुद्ध पेयजल के भरवा कर तैयार रखें जाए , ताकि आपात स्थिति में उक्त टैंकरों के माध्यम से अल्पसंख्यक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से की जा सके तथा संपूर्ण महानगर एवं माधवपुरम सेक्टर 3 एवं सेक्टर 4 के संपूर्ण क्षेत्र में मस्जिद मदरसे कब्रिस्तान के संपर्क मार्गों के गड्ढों को को अभिलंब भर जाए तथा चूना छिड़काव एवं रंगोली बनाई जाए तथा सीवर की तली झाड़ सफाई कराई जाए तथा जल भराव की स्थिति में सीवर जेट्टिंग मशीन माधवपुरम सेक्टर 3 के 1ड्ड 1ड्ढ तैनात की जाए जिस की आवश्यकता पड़ने पर सीवर जैट्टिगमशीन का उपयोग किया जा सके तथा सीवर एवं सफाई गैंग को अनवरत रूप से क्षेत्र में भ्रमण करने के निर्देश निर्गत की जाए। सभी वार्डों में जानवरों के अवशेष उठाने के लिए कूड़ा गाड़ी के अनवरण चक्कर लगवाए जाएं तथा छोटी गली मोहल्ले में नगर निगम द्वारा संचालित ई रिक्शा लगाए जाएं। सभी नलकूपों पर जनरेटर की व्यवस्था कराई जाए ताकि बिजली जाने की स्थिति में पानी की आपूर्ति बाधित न हो
ये रहे मौजूद
नगरायुक्त से मिलने वालों में अफजाल सैफी पूर्व पार्षद दल नेता नगर निगम, संगीता राहुल राष्ट्रीय सचिव बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी, चौधरी आस मोहम्मद अध्यक्ष दक्षिण विधानसभा समाजवादी पार्टी, शाहिद पहलवन अध्यक्ष शहर विधानसभा समाजवादी पार्टी, महमूद इकबाल कस्सार पूर्व पार्षद, हाजी इकराम सैफी पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम, कुलदीप कीर्ति पार्षद व कार्यकारिणी सदस्य नगर निगम, इकराम बालियान पूर्व पार्षद, फाजिल खान, हाजी सरताज कुरैशी पूर्व पार्षद, सोहनलाल एडवोकेट पूर्व पार्षद, शब्बीर अहमद पार्षद आदि शामिल रहे।


