टीवी चैनल ने फर्जी खबर पर मांगी माफी

Shekhar Sharma
2 Min Read

पीएम मोदी ने विदेश यात्रा पर सेस लगाए जाने की खबर को बताया भ्रामक, बोले लोगों का जीवन आसान बनाना सरकार का लक्ष्य

नई दिल्ली। विदेश यात्रा पर सेस की फर्जी खबर चलाने वाले चैनल ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी यात्रा पर अतिरिक्त टैक्स या सेस लगाने की खबरों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट के जरिए इन दावों को ‘बेबुनियाद और भ्रामक’ बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इनमें ‘रत्ती भर भी सच्चाई नहीं है’। पीएम की ओर से इस संबंध में एक्स पर दी गयी जानकारी के बाद गलती का अहसास होने वाले चैनल ने सार्वजनिक रूप से मांफी मांग ली है।

पीएम बोले पावंदी का सवाल नही नहीं

पीएम ने स्पष्ट किया कि विदेश यात्राओं पर किसी भी तरह का टैक्स, सेस, या पाबंदी लगाने का कोई सवाल ही नहीं उठता। सरकार का मुख्य फोकस हमेशा ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ और ‘ईज ऑफ लिविंग’ (लोगों का जीवन आसान बनाना) को बेहतर करने पर है, न कि नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ डालना। इस खबर को चलाने वाले प्रमुख समाचार संस्थान ने बाद में अपनी रिपोर्ट वापस ले ली और गलती स्वीकार करते हुए सार्वजनिक रूप से खेद प्रकट किया।

Share This Article