डीके शिव कुमार कर्नाटक के नए सीएम

Shekhar Sharma
3 Min Read

राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत सिद्धारमैया भी रहे मौजूद, धर्म गुरूओं से लिया आर्शीवाद

नई दिल्ली। कर्नाटक के नए सीएम के तौर पर कांग्रेस नेता डीके शिव कुमार ने आज शपथ ली। इससे पहले सीएम सिद्धारमैया ने इस्तीफा दे दिया था। दरअसल विधानसभा चुनाव के बाद कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी और सिद्धारमैया सीएम बने। लेकिन ढाई साल वाले फार्मूले के चलते उन्होंने इस्तीफा दे दिया। उनके इस्तीफे के बाद डीके शिव कुमार कांंग्रेस विधायक दल के नेता चुने गए और आज राज्यपाल थावरचंद गहलौत ने उन्हें सीएम पद की शपथ दिलायी।

ये रहे मौजूद

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी इस अवसर पर मौजूद रहे। विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, सांसद और पार्टी के वरिष्ठ नेता भी समारोह में शामिल हुए। । शपथ ग्रहण समारोह समारोह में अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं को आमंत्रित किया था। इनके अलावा कनकपुरा के डोड्डालहल्ली सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को भी बुलाया गया। साथ ही दिहाड़ी मजदूर, सफाई कर्मचारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, दलित संगठनों के नेता, पिछड़ा वर्ग संगठनों के प्रतिनिधि, महिला स्वयं सहायता समूहों की सदस्य, महिला नेता और युवा नेताओं को भी आमंत्रण मिला।

शानदार बना समारोह

डीके शिव कुमार का शपथ ग्रहण समारोह अनुठा व शानदार रहा। इसमें मीडिया, फिल्म जगत, न्यायपालिका, खेल जगत, रंगमंच, साहित्य, कला, उद्योग और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी समारोह का हिस्सा बनाया गया। इसे नई सरकार की समावेशी सोच और सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता के रूप में देखा जा रहा है। शपथ ग्रहण से एक दिन पहले डी.के. शिवकुमार ने कहा था कि उनके नेतृत्व में कर्नाटक में युवाओं के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनना सिर्फ उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि कांग्रेस के हर कार्यकर्ता की जीत है। उन्होंने कहा, “यह सफर आसान नहीं था। देरी जरूर हुई, लेकिन अवसर मिला। अब मेरी जिम्मेदारी है कि मैं किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर राज्य के विकास के लिए काम करूं।” सीएम बनने पर डीके शिव कुमार को राहुल गांधी, सिद्धारमैया्र मलिकार्जुन खड़ेग समेत सभी ने बधाई दी।

TAGGED:
Share This Article