कैंट डाकघर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण

Shekhar Sharma
2 Min Read

कांति देवी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया गया

मेरठ। विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण व प्लास्टिक उन्मूलन संस्था कांति देवी फाउंडेशन की ओर से शुक्रवार को कैंट स्थित मुख्य डाकघर में पौधारोपण किया गया। इसी के साथ ही 6 माह तक चलने वाले पौधारोपण अभियान की भी शुरुआत की गई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राणा ने की जबकि मुख्य अतिथि समाजसेवी सरदार सरबजीत सिंह कपूर रहे। इस अवसर पर केडी फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, पोस्ट ऑफिस कंप्यूटर इंचार्ज अंकित त्यागी और भंडार अधीक्षक अंशुल सांगवान ने 10 पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। बता दें कि यह अभियान अक्टूबर तक चलेगा।उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर केडीएफ द्वारा ‘एक पेड़ मां के नामÓ भी लगवाया गया। सरदार सरबजीत सिंह कपूर व सीनियर पोस्ट मास्टर आरसी राणा ने कहा कि ‘एक पेड़ सौ पुत्रों के सामान है और यही प्रकृति का सम्मान भी है। एडवोकेट हिना रस्तोगी ने पर्यावरण दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर केडी फाउंडेशन की अध्यक्ष एडवोकेट हिना रस्तोगी, पोस्ट ऑफिस कंप्यूटर इंचार्ज अंकित त्यागी और भंडार अधीक्षक अंशुल सांगवान पंकज कुमार, प्रशांत चौधरी, वीरेंद्र वर्मा, पुलकित कुमार और विकास गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

TAGGED:
Share This Article