करोड़ों कीमत की पार्क की जमीन करायी मुक्त

Shekhar Sharma
2 Min Read

काशी में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, फैक्ट्री ध्वस्त, निगम की कार्रवाई से अफरा-तफरी मची

मेरठ/परतापुर के काशी में नगर निगम ने करोड़ों कीमत की सरकारी जमीन को कार्रवाई कर प्रवर्तन दल की मदद से मुक्त करा लिया। निगम की कार्रवाई से अफरा-तफरी मची रही। दरअसल नगर निगम यहां पार्क को विकसित कर रहा है और पार्क के लिए छोड़ी गई सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने काफी पहले अवैध कब्जा कर वहां फैक्ट्री बना ली थी। नगर निगम प्रशासन ने पूर्व में फैक्ट्री संचालकों को अनेक बार नोटिस भी दिए ताकि वो खुद ही सरकारी जमीन से कब्जा हटा लें, लेकिन उन्होंने अपना कब्जा यथावत रखा। काशी में जहां पार्क की जमीन पर कब्जा कर फैक्ट्री बना दी गयी है, लोगों ने बताया कि रैपिड रेल शुरू होने के बाद वहां जमीन के रेट काफी ऊंचे हो गए हैं। सर्किल रेट भी काफी है। माना जा रहा है कि इसी के चलते इस बेशकीमती सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने में बार-बाल टाल मटोल की जा रही थी। लेकिन सोमवार को नगरायुक्त सौरभ गंगवार के निर्देश पर पार्क के लिए छोड़ी गयी सरकारी जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए निगम का ध्वस्तीकरण दस्ता प्रवर्तन दल को लेकर पहुंच गया। वहां कार्रवाई करते हुए निगम के दस्ते ने जेसीबी की मदद से अवैध फैक्ट्री को गिरा दिया।

TAGGED:
Share This Article