ऑप्रेशन सिंदूर के दौरान जान गंवाने वाले छह भारतीय जवानों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज, कांग्रेस ने बोला हमला
नई दिल्ली। तो क्या रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वाकई देश से ऑपरेंशन सिंदूर के दौरान शहीद होने वाले भारतीय सैनिकों को लेकर जानकारी छिपायी। विपक्ष ने इसको लेकर रक्षामंत्री को घेरा है। विपक्ष ने राजनाथ सिंह पर संसद को गुमराह करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से बयान आया है। यह मामला तब सामने आया जब ऑप्रेशन सिंदूर के दौरान जान गंवाने वाले छह भारतीय जवानों के नाम नेशनल वॉर मेमोरियल पर दर्ज किए गए। इसके बाद कांग्रेस ने रक्षामंत्री पर देश से जानकारीह छिपाने के गंभीर आरोप लगाए। रक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि”28 जुलाई, 2025 को संसद में दिए गए रक्षा मंत्री के भाषण को ग़लत तरीक़े से दिखाने की कोशिश की गई है।
तब यह कहा था
बीती 28 जुलाई 2025 को संसद सत्र के दौरान लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर बहस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विपक्ष से कहा था “आपको सवाल पूछना है तो ये पूछिए कि इस ऑपरेशन में क्या हमारे जांबाज़ सैनिकों को कोई क्षति पहुंची है तो उसका उत्तर है नहीं (ज़ोर देकर)।” तब यह बात रक्षा मंत्री ने पुरजोर तरीके से कहीं थी कि कोई क्षति नहीं पहुंची है, लेकिन अब छह जवानों के नाम वॉर मेमोरियल में दर्ज किए जाने के बाद यह मामला उलट गया है।
संसद को गुमराह का आरोप
कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने राजनाथ सिंह पर हलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के ख़िलाफ़ भारत की जवाबी कार्रवाई को लेकर ‘संसद को गुमराह’ करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने एक्स पर एक पोस्ट में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर संसद में दिए गए राजनाथ सिंह के भाषण का एक वीडियो क्लिप शेयर किया है। याद रहे कि बीते साल 22 अप्रैल को पहलगाम में एक चरमपंथी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिसके बाद मई 2025 में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ चार दिन तक सैन्य अभियान चला था। सैन्य अभियान को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का नाम दिया था। अब भारत सरकार ने इस ऑपरेशन के दौरान जान गंवाने वाले छह भारतीय सैनिकों के नाम सार्वजनिक कर दिए हैं।
ये हैं वो बहादुर सैनिक
सूबेदार मेजर पवन कुमार (भारतीय सेना), राइफलमैन सुनील कुमार (भारतीय सेना – मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित), लांस नायक दिनेश कुमार (भारतीय सेना, अग्निवीर मूड मुरली (भारतीय सेना), हवलदार सुनील कुमार सिंह (भारतीय सेना), सार्जेंट सुरेंद्र कुमार (भारतीय वायु सेना – मरणोपरांत वायु सेना मेडल से सम्मानित)।


