शहर में 14 केंद्र 6,768 अभ्यर्थी

Shekhar Sharma
3 Min Read

कड़ी सुरक्षा के बीच फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा कड़ी सुरक्षा में संपन्न, पेपर ना टफ ना आसान मीडियम बताया

मेरठ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की फार्मासिस्ट मुख्य परीक्षा शहर के चौदह केंद्राें पर कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न हुई। इसमें 6,768 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा में मेरठ मेट्रो से लेकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर के बारे में कई चर्चित सवाल पूछे गए। प्रत्येक सवाल के पांच विकल्प दिए गए थे, जिनमें से एक का चयन करना था। इनमें मेरठ मेट्रो के संचालन का फरवरी-2026 का विकल्प सही रहा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गत 22 फरवरी 2026 को मेरठ मेट्रो ट्रेन व नमो भारत ट्रेन का एक साथ शताब्दीनगर स्टेशन से किया था।

परीक्षा में सौ सवाल

परीक्षा में हल करने के लिए कुल 100 सवाल आए। इन सवालों को 120 मिनट में हल करना था। परीक्षा में एक चौथाई निगेटिव मार्किंग भी था, जिस कारण अभ्यर्थियों ने कई सवाल छोड़ दिए। उत्तर प्रदेश में कौन सा शिल्प पीतल के काम से संबंधित है। इसका सही उत्तर मुरादाबाद शिल्प रहा। उत्तर प्रदेश में दोआब क्षेत्र का अर्थ है। सही उत्तर दो नदियों के बीच की भूमि रहा। उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर चिकनकारी कढ़ाई के लिए प्रसिद्ध है। सही उत्तर लखनऊ रहा। भारत का पहला सुपर कंप्यूटर कौन सा था। इस सवाल का सही उत्तर परम रहा। पद्मावत प्रसिद्ध साहित्यिक कृति किसने लिखी। सही उत्तर मलिक मोहम्मद जायसी रहा। उत्तर प्रदेश का कौन सा शहर नवाबों का शहर कहलाता है। सही उत्तर लखनऊ रहा। उत्तर प्रदेश में कालीन बुनाई का प्रमुख केंद्र कौन सा है। सही उत्तर भदोही रहा। सेंट्रल प्रोसेसिंग यूनिट यानी सीपीयू को किस नाम से भी जाना जाता है। सही उत्तर कंप्यूटर का मस्तिष्क रहा। इसी तरह के कई अन्य सवाल और भी पूछे गए थे।पीएमश्री राजकीय इंटर कालेज मेरठ से परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर इजी टू माडरेट रहा। परीक्षा में सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर से संबंधित सवाल आसान थे, जबकि फार्मा से संबंधित सवाल थोड़ा मुश्किल लगे। इससे पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को केंद्रों पर प्रवेश दिया गया।

Share This Article