कार सेवक संतोष दुबे ने चंपक राय बंसल पर लगाए बेहद आपत्तिजनक आरोप, लगातार जारी है संतोष राय के विहित व संघ पर हमले
नई दिल्ली। राम मंदिर के कारसेवक संतोष दुबे ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अधिकारी चंपत राय पर मंदिर के चढ़ावे और दान में गबन (चोरी) के अलावा भी बेहद निजी व आपत्तिजनक संगीन आरोप लगाए हैं ।कार सेवक संतोष दुबे के हमलों से भाजपा, संघ और विहित के नेता असहज हैं। ये नेता संतोष दुबे के आरोपों को लेकर पूछे जाने वाले सवालों से भाग रहे हैं। संतोष दुबे के आरोपों की यदि बात करें तो विहित, भाजपा और संघ के अधिकृत प्रवक्ताओं की ओर से भी अभी तक कोई सफाई नहीं दी गयी है वहीं दूसरी ओर संतोष दुबे के हमले लगातार जारी हैं। कारसेवक संतोष दुबे ने चंपत राय पर लड़कों के साथ रहने और व्यक्तिगत आचरण से जुड़े बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप लगाए हैं। संतोष दुबे ने सार्वजनिक रूप से चंपत राय के निजी जीवन और आचरण को लेकर विवादास्पद टिप्पणियाँ की हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनके पास इन मामलों से जुड़ी अधिक जानकारी है और वे इसे सार्वजनिक करने की क्षमता रखते हैं। संतोष दुबे के केवल चंपक राय ही नहीं अनिल मिश्रा पर भी गोमांस के कारोबारियों की पूर्व में मदद के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसको लेकर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। इस प्रकार, संतोष दुबे द्वारा लगाए गए यह आरोप केवल मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधन और वित्तीय कार्यों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इनमें व्यक्तिगत आचरण से जुड़े विवाद भी शामिल हैं, जिन्होंने काफी चर्चा और विवाद पैदा किया है।
बेहद निजी खुलासे
संताेष दुबे ने बेहद निजी खुलासे सोशल मीडिया पर किए हैं। संतोष दुबे ने सार्वजनिक रूप से चंपत राय के निजी जीवन और आचरण को लेकर विवादास्पद टिप्पणियाँ की हैं और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके अलावा राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी और वित्तीय अनियमितताओं के विवाद के बीच, संतोष दुबे ने मीडिया बयानों और साक्षात्कारों के माध्यम से कई गंभीर दावे किए हैं। उन्होंने मंदिर के चढ़ावे, सोने-चांदी की ईंटों के गबन और भ्रष्टाचार को संरक्षण देने से संबंधित आरोप लगाए हैं। संतोष दुबे ने चंपत राय और अन्य लोगों को राम मंदिर के चढ़ावे की चोरी में दोषी माना है और उन्हें खुलेआम ‘चोर’ कहकर संबोधित किया है ।
उच्च स्तरीय मिलीभगत
संतोष दुबे का दावा है कि इस पूरे घोटाले को दबाने और बड़े लोगों को बचाने के लिए उच्च स्तरीय मिलीभगत चल रही है । इन विवादों और आरोपों के बीच पुलिस द्वारा चंपत राय और ट्रस्ट के अन्य सदस्यों से पूछताछ की जा रही है । हालांकि संतोष दुबे के इतने संगीन आरोपों के बाद भी अभी कोई कार्रवाई होती नहीं दिख रही है।


