डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां

Shekhar Sharma
2 Min Read

1 जुलाई साल 2015 को देश भर में पीएम मोदी की ने की थी डिजिटल इंडिया की शुरूआत,डिजिटल इंडिया के 11 साल पीएम मोदी ने गिनायी उपलब्धियां

नई दिल्ली/डिजिटल इंडिया के ११ साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के समक्ष इसकी उपलब्धियां गिनाईं। आजकल हमें घर बैठे सभी सरकारी सेवाएं मिल रही हैं, एक क्लिक में पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं और गांवों तक इंटरनेट पहुंच चुका है। आज यह सब कुछ डिजिटल इंडिया अभियान की वजह से मुमकिन हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद ने भी इस पहल के 11 वर्ष पूरे होने पर इसकी प्रमुख उपलब्धियां गिनाई है। आइए जानते हैं पिछले 11 वर्षों में डिजिटल इंडिया ने देश को क्या दिया और किन डिजिटल उपलब्धियों ने पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर खींचा।

पीएम मोदी ने दी देश को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर देशवासियों को बधाई दी। आज से ठीक 11 साल पहले शुरू हुई डिजिटल इंडिया पहल ने भारत को पूरे विश्व में एक नई और मजबूत पहचान दिलाई है। इस अभियान ने न केवल प्रशासनिक व्यवस्था को पारदर्शी, कुशल और सुलभ बनाया है पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि आसान डिजिटल भुगतान और बिना किसी बिचौलिए के सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए पारदर्शिता के साथ पैसे पहुंचना इसकी सबसे बड़ी सफलता है।

1 जुलाई 2015को शुरूआत

इस अभियान की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को देश में डिजिटल सेवाओं का विस्तार करने, सरकारी सुविधाओं को ऑनलाइन लाने और हर नागरिक तक तकनीक की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यह पहल सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारत के डिजिटल परिवर्तन की मजबूत नींव बन चुकी है।

Share This Article