मुनिश्री ने करायी शांति धारा

Shekhar Sharma
2 Min Read

आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी महाराज एवं निश्छल सागर जी महाराज का सदर जैन मंदिर से विहार

मेरठ। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 सौम्य सागर जी महाराज एवं निश्छल सागर जी महाराज सदर जैन मंदिर से विहार करते हुए मेरठ कैंट के रास्ते श्री दिगंबर जैन मंदिर जैन बोर्डिंग हाउस पहुंचे। यहां मुनि श्री ने अपने तत्वाधान में शांति धारा कराई। जैन बोर्डिंग हाउस से होते हुए महाराज श्री आनंदपुरी जैन मंदिर पहुंचे जहां भगवान के दर्शन करने के पश्चात उन्होंने श्रावकों को संबोधित किया।

पीढ़ी बनें संस्कारवान

महाराज श्री ने अपने प्रवचन में आज की पीढ़ी को संस्कारवान बनाने पर जोर दिया। मुनि श्री आनंदपुरी से विहार करते हुए रानी मिल जैन मंदिर पहुँचे। विहार के समय जगह जगह पर श्रावकों द्वारा दोनों महाराज श्री की भव्य आरती एवं पाद प्रक्षालन किया गया। रानी मिल जैन मंदिर पर दोनों महाराज श्री का भव्य स्वागत किया गया। महाराज श्री के विहार में सैंकड़ों श्रद्धालुओं द्वारा जैन धर्म के नारों एवं नफीरी ताशों की गूँज से संपूर्ण रेलवे रोड एवं दिल्ली रोड गूंजायमान हो गया। रानी मिल पर मुनिराज श्री की आहार चर्या हुई एवं संध्या काल में भव्य गुरुभक्ति की गई।

ये रहे मौजूद

इस आयोजन में आनंदपुरी जैन समाज, कमलानगर जैन समाज, रानी मिल परिवार ने अपना योगदान दिया। सुधीर जैन एवं रानी मिल परिवार, वीरेंद्र जैन, सुनील कुमार जैन प्रवक्ता, ऋषभ जैन, सुनील जैन सर्राफ, अनुज जैन, अभिनव जैन, तरस जैन, श्रेयांश जैन, आदि का विशेष सहयोग रहा।

TAGGED:
Share This Article