UPCA ने मेरठ से छीना ट्रायल इवेंट

Shekhar Sharma
3 Min Read

सबसे तेज गेंदबाजों की तलाश के लिए चल रही ‘स्पीड हंट’ मुहिम में मेरठ सेंटर का ट्रायल आयोजन से ठीक पहले अचानक नोएडा स्थानांतरित

नई दिल्ली।UPCA यानि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने मेरठ से तेज गेंदगाज का ट्रायल इवेंट छीन लिया। इसकी क्रिकेट प्रेमियों में खासी निंदा की जा रही है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा कुछ प्रमुख टैलेंट हंट आयोजनों को अंतिम समय में मेरठ से नोएडा स्थानांतरित कर दिया हैं। हालांकि, UP T-20 लीग (UPT-20) से जुड़ी कई फ्रेंचाइजी, जैसे मेरठ मेवरिक्स (Meerut Mavericks), स्थानीय स्तर पर अपने खिलाड़ियों को मंच देने के लिए मेरठ के विक्टोरिया पार्क या भामाशाह पार्क में नियमित ट्रायल आयोजित करती रही हैं। यह ट्रायल इवेंट 7 और 8 जुलाई को मेरठ में होना था लेकिन चंद घंटे पहले UPCA ने फरमान जारी कर मेरठ को ना कहते हुए इस इवेंट के नोएडा में किए जाने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स की मार्फत दी। केवल इवेंट ही नहीं छिना गया है बल्कि ऐसा फैसला लेने की UPCA ने कोई वजह भी नहीं बतायी। जिसको लेकर UPCA में मौजूद खुद को क्रिकेट का खुदा मानने वाले क्रिकेट प्रेमियों के निशाने पर आ गए हैं।

धरी रही गयी तैयारी

UPCA के इस तुगलकी फरमान से तमाम खिलाड़ियों की तैयारियां और उम्मीद खासकर मेरठी खिलाड़ियों की उम्मीद धरी की धरी रह गयीं। UPCA के इस फरमान ने उन पर पानी फेर दिया। अन्य जनपदों से आने वाले कई खिलाड़ी मेरठ पहुंचने की तैयारी पूरी कर चुके थे, जबकि दूर-दराज के जिलों से आने वालों ने यात्रा और ठहरने की व्यवस्था भी कर ली थी। अब नोएडा में ट्रायल की नई तिथि और आयोजन स्थल की घोषणा का इंतजार है। स्पीड हंट में 75 जिलों से 9,625 खिलाड़ियों ने दावेदारी की है। मेरठ सेंटर पर सात और आठ जुलाई को 14 जिलों के 1,241 तेज गेंदबाजों का ट्रायल प्रस्तावित था। जो बच्चे पूरी तरह से तैयार थे अब उन्हें नए सिरे से तैयारी करनी होगी फिजिकली और मानिसक दोनों दोनों तौर पर। कई अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों को अब यात्रा कार्यक्रम बदलना पड़ेगा। जिन लोगों ने मेरठ आने के लिए टिकट, वाहन या ठहरने की व्यवस्था की थी, उन्हें आर्थिक नुकसान की आशंका भी सता रही है। वहीं, नई तिथि तत्काल घोषित नहीं होने से खिलाड़ियों की तैयारी और आगे की योजना भी प्रभावित हुई है। इसमें 16 से 24 वर्ष आयु वर्ग के महिला और पुरुष गेंदबाज हिस्सा ले रहे हैं। उनकी मानसिक तैयारी भी प्रभावित हुई है। UPCA के इस फैसले से मेरठ में क्रिकेट बैट बनाने वाले दिग्गज भी नाखुश हैं।

TAGGED:
Share This Article