झेला नहीं पा रहे हैं इस्तीफे का सदमा

Shekhar Sharma
3 Min Read

पेपर लीक पर 21 युवाओं की जान जाने के बाद शुरू हुए देश व्यापी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से गोदी मीडिया और अंध भक्त सदमे में

नई दिल्ली। पेपर लीक पर 21 युवाओं की जान जाने के बाद शुरू हुए देश व्यापी आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से गोदी मीडिया और अंध भक्त भाजपाइयों से ज्यादा सदमे में हैं। ना तो अंध भक्त और ना ही गोदी मीडिया इस सदमेे से उबर पा रहे हैं। गोदी मीडिया की तो हालत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तमाम एकाराएं भारी भरकम रंगाई पुताई यानि मैकअप के बाद भी अपने चेहरे पर पहले जैसा ग्लो नहीं ला पा रही हैं। मेकअप उनके चेहरे का अवसाद ढक नहीं पा रहा है। कुछ की हालात तो डिवेट के दौरान रोने जैसी हो जाती है। यही हालत एंकरों का भी है। दरअसल टीवी डिवेट में सीजेपी के जो प्रवक्ता बुलाए जा रहे हैं वो गोदी एंकर एंकराओं को आइना दिखाने का काम कर रहे हैं। वो इन गोदियों को पत्रकारिता की नसीहत दे रहे हैं। साथ ही सवाल पूछ रहे हैं कि आंदोलन के दौरान स्टूडियों से निकलकर जंतर मंतर तक आने की हिम्मत क्यों नहीं जुटायी केवल पिछलग्गुओं को ही भेजते रहे।

सोशल मीडिया पर भड़ास

आंदोलन के चलते शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे के बाद अब अंध भक्त सोशल मीडिया पर भड़ास निकल रहे हैं। आंदोलन करने वाले युवाओं को देशद्रोही बता रहे हैं। कुछ उन्हें पाकिस्तानी बता रहे हैं। और तो और टीवी डिवेट में भाजपा के एक प्रवक्ता ने तो संदीप चौधरी के प्रोग्राम में पाकिस्तानी झंड़े फहराने की बात कह डाली। इसके बाद एंकर संदीप चौधरी ने भाजपा के उस प्रवक्ता सवालों के हमलों से उठा-उठकर जब पटकना शुरू किया तो भाजपाई प्रवक्ता बैकफुट पर चला गया।

भाजपा ने केवल अंध भक्त दिए

सोशल मीडिया पर इन दिनों प्रदर्शन में शामिल एक छात्रा का बयान काफी वायरल है। जिसमें उसने कहा कि भाजपा ने इस देश को केवल अंध भक्त दिए हैं। यह छात्रा यहीं नहीं रुकी उसने कहा कि  भगवान को भी लूटने में बीजेपी सरकार कोई कंजूसी नहीं छोड़ रही है अंधभक्तों … सरकार ने पुलियां सड़के भले ही कमजोर बनाई हो लेकिन अंधभक्त बहुत मजबूत बनाए हैं।

Share This Article