गुरु परंपरा और सनातन संस्कृति भारत की आत्मा

Shekhar Sharma
2 Min Read

इनके सम्मान का संकल्प ही विकसित भारत की आधारशिला : विनीत अग्रवाल शारदा

मेरठ। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने के सुशांत सिटी, सेक्टर-५ स्थित श्री श्री राधे कृष्ण मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के मठ-मंदिर-पुजारी सम्मान अभियान के अंतर्गत भगवान श्री राधा-कृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना कर पंडित महाराज का अंगवस्त्र, शॉल, स्मृति-चिह्न, फल एवं मिष्ठान भेंट कर सम्मान एवं अभिनंदन किया तथा उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि सनातन संस्कृति भारत की आत्मा है तथा गुरु-शिष्य परंपरा हमारी अनमोल आध्यात्मिक और सांस्कृतिक धरोहर है। शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक विरासत, आध्यात्मिक मूल्यों और सनातन परंपराओं के गौरव को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में मठ-मंदिरों, तीर्थस्थलों, संत-महात्माओं और धार्मिक परंपराओं के संरक्षण एवं सम्मान को नई गति मिली है।

राष्ट्र प्रथम-संस्कृति सर्वोपरि

विनीत शारदा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन राष्ट्र प्रथम, संस्कृति सर्वोपरि और सेवा ही संगठन के मूल मंत्र के साथ कार्य करते हुए सनातन संस्कृति, गुरु-शिष्य परंपरा, संत-महात्माओं तथा पुजारी समाज के सम्मान और संरक्षण के लिए निरंतर समर्पित है। गुरु केवल शिक्षा नहीं देते, बल्कि संस्कार, चरित्र, कर्तव्यबोध, राष्ट्रभक्ति और मानवता का प्रकाश देकर समाज को नई दिशा प्रदान करते हैं। पूज्य संतों एवं गुरुजनों का आशीर्वाद ही एक सशक्त, समरस, संस्कारित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आध्यात्मिक शक्ति है। उन्होंने सभी नागरिकों से गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने गुरुजनों का सम्मान करने, सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प लेने तथा राष्ट्रहित और समाजहित के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

TAGGED:
Share This Article