बड़ी संख्या में पहुंचे भाजपा के तमाम नेता

Shekhar Sharma
2 Min Read

काली पलटन मंदिर पर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल व भाजपा नेता गौरव गाेयल ने लगाया है सेवा कैंप

मेरठ। काली पलटन बाबा औघड़नाथ मंदिर पर कैंट बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष दिनेश गोयल व भाजपा नेता एडवोकेट गौरव गोयल की ओर से लगाए गए सेवा कैंप में बड़ी संख्या में भाजपा नेता पहुंचे। इन सभी को दिनेश गोयल ने प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इनमें राज्यसभा सदस्य डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, नीरज मित्तल कंकरखेड़ा व्यापार संघ, पं. संजय त्रिपाठी ज्योति आचार्य, रक्षित जिंदल सहित गणमान्यजन पहुंचे और सेवा कार्य की सराहना करते हुए सेवा शिविर की मुक्त कंठ से सराहना की। इस सेवा शिविर मे काली पलटन पर जिन पुलिस कर्मियों व कैंट बोर्ड तथा नगर निगम के कर्मचारियों तथा अन्य विभागों के कर्मचारियों तथा जिन्होंने भी आसपास कैंप लगाए हुए हैं, उन सभी के लिए भाजपा व चौबीस घंटे नाश्ते व चाय कॉफी का इंतजाम किया गया है।

39 वां सेवा कैंप

गौरव गाेयल ने बताया कि उनका यह है। श्री हनुमान मंदिर, गढ़ी, सदर के तत्वावधान में दिनेश गोयल एवं गौरव गोयल के संयोजन से आयोजित 39वें कांवड़ सेवा शिविर के द्वितीय दिवस पर लगातार तीन दिन तक जारी रहा। सुबह से ही गोयल परिवार द्वारा कांवड़ सेवादार साथियों के लिए प्रसाद व जलपान की व्यवस्था की गई। दिनभर नाश्ता, भोजन, चाय-नाश्ता व रात्रि भोजन सुचारू रूप से चलता रहा। ब्रेड पकौड़े, रस, फैन, चाय, राजमा चावल दाल चावल खिचड़ी आलू सभी रोटी, हलवा, रसगुल्ले सहित प्रसाद भी वितरित किया गया। कैंप में पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी व अन्य व्यवस्थापक भी पहुंचे।

TAGGED:
Share This Article