
अखिलेश के पोस्टरों पर भड़के सपाई, कलेक्ट्रेट में जोरदार हंगामा, पोस्टरों के पीछे बतायी साजिश
मेरठ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के जगह-जगह पोस्टरों पर सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उबाल है। इसको लेकर आज युवा नेता अमित शर्मा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। हालांकि इसमें शहर विधायक रफीक अंसारी भी शामिल हुए। अमित शर्मा ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव के पोस्टरों के पीछे जो साजिश है उसका खुलासा किया जाना चाहिए। इसकी जांच कर पुलिस को पोस्टर व बैनर लगाने वालों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करना चाहिए।
पोस्टरों को बताया अमर्यादि
समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध लगाए गए आपत्तिजनक एवं अमर्यादित बताया। पोस्टर-बैनरों के विरोध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, शहर विधायक रफीक अंसारी, जिलाउपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रत्याशी मेरठ कैंट अमित शर्मा, गिरन्द्र गुमी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की। अमित शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन किसी भी नेता के विरुद्ध अमर्यादित भाषा और आपत्तिजनक सामग्री स्वीकार्य नहीं है। समाजवादी पार्टी ने ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई है।


