कंगना अब बिल्कुल नहीं करेगी बर्दाश्त

Shekhar Sharma
3 Min Read

“कोई मुझे कुत्ता कहता है, कोई मेरे माता-पिता को गाली देता है, तो कोई कहता है कि यह ‘टांग उठाती है'”

नई दिल्ली।कंगना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर लोग उनपर बेहद ओछे और व्यक्तिगत हमले कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “कोई मुझे कुत्ता कहता है, कोई मेरे माता-पिता को गाली देता है, तो कोई कहता है कि यह ‘टांग उठाती है’।” कंगना ने साफ किया कि वह इन घटिया और भद्दी बातों को अब और बर्दाश्त नहीं करेंगी। यह विवाद तब और बढ़ गया जब कंगना के ‘जेन-जी’ (Gen-Z) प्रदर्शनकारियों को ‘गटर जनरेशन’ कहने के बाद इंटरनेट पर उनके खिलाफ ट्रोलिंग और अभद्र टिप्पणियों की बाढ़ आ गई थी। जुलाई-अगस्त 2026 में हुए छात्र आंदोलनों के दौरान कंगना ने युवा प्रदर्शनकारियों (Gen Z) को ‘घिनौनी और गटर जनरेशन’ कह दिया था। इसके जवाब में अभिजीत दिपके (CJP संस्थापक) और सोशल मीडिया पर युवाओं ने कंगना पर चौतरफा हमला बोला। हालांकि सुनने में आया है कि रक्षाबंधन पर बाबा और कंकना में सुलह हो गयी है।

इनके निशाने पर कंगना

कंगना के जेन-जी (Gen-Z) पर दिए गए एक बयान पर रामदेव बाबा ने तंज कसते हुए कहा था कि कंगना की योग्यता, बचपन, जवानी और पहले के कारनामे कैसे रहे हैं, वे ऐसे लोगों पर बात नहीं करना चाहते। कंगना के पहनावे और बयानों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिनके खुद के मकान शीशे के होते हैं, वे दूसरों पर पत्थर नहीं मारते। कंगना के अनुसार, सोनू सूद उन्हें तरीका सिखाना चाहते हैं, और तापसी पन्नू तथा अन्य लोग उनकी परवरिश और बैकग्राउंड पर टिप्पणियां करते हैं। कंगना ने स्पष्ट किया कि महिलाएं अपनी पसंद के कपड़े पहनने के लिए स्वतंत्र हैं और उन्हें कोई नहीं रोक रहा है।

“बाबाजी, मेरी जवानी या बेडरूम के सपने मत देखो

कंगना रनौत के ‘जेनरेशन गटर’ वाले बयान पर टिप्पणी करते हुए बाबा रामदेव ने उनके चरित्र, बचपन, जवानी और पुराने कारनामों को लेकर सार्वजनिक रूप से तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि वे कंगना के पहले के कारनामों पर बात नहीं करना चाहते। इसे कंगना पर अब तक का सबसे तीखा व्यक्तिगत हमला माना गया, जिसपर भड़ककर कंगना ने इंस्टाग्राम पर सीधा पलटवार किया और कहा— “बाबाजी, मेरी जवानी या बेडरूम के दिनों के सपने मत देखिए”।

TAGGED:
Share This Article