अतीक के छोटे बेटे की हादसे में मौत

Shekhar Sharma
3 Min Read

जेल में बंद अपने बड़े से मिलने था जा रहा, साथ जा रहे दोस्त की भी हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम

नई दिल्ली/लखनऊ। यूपी के कदावर नेताओं में शुमार पुलिस कस्टडी में हमला कर मार दिए गए अतीक अहमद के बेटे अबान की झांसी में एक सड़क हादसे में मौत हो गयी। वह नैनी जेल से झांसी जेल में बंद अपने भाई अली अहमद से मिले जा रहा था। हादसे में अबान के दोस्त अजहन की भी मौत हो गयी। इस हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। रिश्तेदार और समर्थक बड़ी संख्या में घर पर जमा हो गए हैं। वहीं दूसरी ओर हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने अबान और उसके दोस्त अजहन के शव पोस्टमार्टम को भिजवा दिए हैं।

यह हुआ

गुरुवार को झांसी जेल में बंद भाई अली अहमद से मिलने जा रहे अतीक के सबसे छोटे बेटे अबान की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में उसके दोस्त सोनू (अहजम) की भी जान चली गई, जबकि कार सवार 3 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पूंछ थाना क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ। इसकी पुष्टि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने करते हुए बताया कि पूंछ क्षेत्र के ग्राम खिल्ली में हुए सड़क हादसे में अतीक अहमद के बेटे की भी मौत हुई है। साथ में उसके एक दोस्त सोनू की भी जान चली गई। तीनों घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। मृतकों में अबान अहमद और अहजम (प्रयागराज) की पुष्टि हो चुकी है। वहीं घायलों में मोहम्मद जैद, उमर समेत अन्य शामिल हैं। बता दें कि अली अहमद को 1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किया गया था।

डिवाइडर से टकरायी क्रेटा

प्रयागराज से झांसी आ रही तेज रफ्तार क्रेटा कार अचानक अनियंत्रित होकर झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र स्थित ग्राम खिल्ली में डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

Share This Article