शौर्य प्रशिक्षण वर्ग से लौटे बजरंग दल कार्यकर्ता, कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा मुरादाबाद में आयोजित
मेरठ। महानगर बजरंग दल के के कार्यकर्ताओं ने कृष्ण बाल विद्या मंदिर मंगूपुरा मुरादाबाद में आयोजित ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग में उत्साह एवं अनुशासन के साथ भाग लेकर अपना प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण किया। बीती ३० मई से जून तक चले प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। प्रशिक्षण के दौरान शारीरिक, बौद्धिक और संगठनात्मक विषयों पर प्रतिदिन अलग- अलग सत्र आयोजित किए गए। राष्ट्रभक्ति, सेवा, अनुशासन और हिंदू समाज जागरण जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत सभी कार्यकर्ता अपने-अपने स्थानों के लिए वापस रवाना हुए। महानगर के कार्यकर्ता प्रशिक्षित होकर हिंदू समाज हित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
यहे रहे मौजूद
इस प्रकार के प्रशिक्षण वर्गों से कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा और हिंदुत्व की भावना और अधिक प्रबल होती है। इस दौरान मेरठ महानगर से विनय प्रकाश (महानगर संगठन मंत्री), विशाल धानक (महानगर विद्यार्थी प्रमुख), रजत कुशवाहा (खंड संयोजक), मयंक सैनी (खंड संयोजक), आर्यन धीमान, करण सैनी, लकी, प्रियांशु, वंश एवं तरुण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


