बयानों पर भाजपा कंगना के साथ नहीं

Shekhar Sharma
3 Min Read

किसान आंदोलन और जेन जी को लेकर दिए गए बयानों से भारतीय जनता पार्टी ने झाड़ा पल्ला, बाबा रामदेव ने लगायी फटकार

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सांसद कंगना रनौत के कई विवादित और अनधिकृत बयानों (जैसे किसान आंदोलन और विभिन्न सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों पर टिप्पणियां) से खुद को दूर रखा क्योंकि वे पार्टी के आधिकारिक रुख का प्रतिनिधित्व नहीं करते। योग गुरु बाबा रामदेव ने कंगना के ‘जेन-जी’ (Gen-Z) को ‘गटर जनरेशन’ कहने वाले बयान पर आपत्ति जताते हुए उन्हें युवाओं का अपमान न करने और संयम बरतने की नसीहत दी है। इसके अलावा कंगना के मित्र समझे जाने वाले चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री भी कंगना के बयानों से इत्तेफाक नहीं रखते। भाजपा का साफ कहना है कि कंगना जो भी बोलती हैं वो उनकी निजी राय होती है पार्टी की राय नहीं। पार्टी का मानना है कि कंगना नीतिगत मामलों पर बयान देने के लिए अधिकृत नहीं हैं।

बाबा रामदेव ने लगायी फटकार

बयानों को लेकर कंगना को बाबा राम देव ने फटकार लगायी है। कंगना ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक प्रदर्शन के दौरान कुछ युवाओं और ‘जेन-जी’ पीढ़ी के एक वर्ग के लिए ‘गटर जनरेशन’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था। योग गुरू ने जो कुछ कहना ने कहा उस पर घोर आपत्ति करते हुए उन्होंने बयान को देश के युवाओं व पूरी पीढ़ी को अपमानित करने वाली भाषा को मानसिक असंतुलन की निशानी बताया और कहा कि कंगना की पार्टी (भाजपा) को इस तरह के बयानों का संज्ञान लेना चाहिए। उन्होने यहां तक कह डाला कि कंगना का बचपन और जवानी कैसी रही है सब जानते हैं।

मेरी जवानी के ना देखें सपने

बाबा रामदेव के बयान पर भड़कते हुए कंगना ने कहा कि बाबा रामदेव उसकी जवानी के सपने देखना बंद करें। इतना ही नहीं कंगना ने हमला बोलते हुए कहा कि रामदेव की तरह उन्हें कोर्ट ने भ्रष्ट करार नहीं दिया है। उन्हें अपने निजी जीवन व चरित्र पर टिप्पणी न करने की बात कही, साथ ही पतंजलि के विज्ञापनों से जुड़े पुराने कानूनी मामलों का भी जिक्र किया।

TAGGED:
Share This Article