बीटीसी प्रवेश प्रक्रिया आज से शुरू

Shekhar Sharma
4 Min Read

120 निजी प्रशिक्षण संस्थानों की 11,700 एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द की दो सौ सीटों पर प्रवेश का मौका

मेरठ। बीटीसी प्रशिक्षण-2026 में प्रवेश की प्रक्रिया आज (कल) से शुरू होने जा रही है। इसको लेकर प्रयागराज से कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी उप्र प्रयागराज की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार मेरठ में 120 निजी प्रशिक्षण संस्थानों की 11,700 एवं जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) मवाना खुर्द की दो सौ सीटों पर प्रवेश का मौका मिलेगा। आनलाइन आवेदन वेबसाइट updeled.gov.in के माध्यम से भरे जाएंगे।

पांच हजार का करना होगा भुगतान

स्टेट रैंक एक से लेकर 1,52,202 तक के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण संस्थान का विकल्प भरने के लिए पांच हजार रुपये का आनलाइन भुगतान भी करना होगा। भुगतान 14 सितंबर तक आनलाइन करना होगा। प्रथम चरण में रैंक एक से 20 हजार तक वाले अभ्यर्थियों को संस्थान का विकल्प 11 से 13 अगस्त तक भरने का मौका मिलेगा। 14 अगस्त को संस्था का आवंटन की सूचना मिलेगी। इसी क्रम में 14 से 18 अगस्त तक रैंक 20,001 से 80,000 तक एवं क्रम संख्या एक में विकल्प न भर पाने वाले एवं ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रशिक्षण संस्थान आवंटित नहीं होगा। वहीं, 19 अगस्त को संस्था आवंटन होने की तिथि रखी गई है। 19 की शाम से 23 अगस्त तक रैंक 80,001 से 1,52,202 तक एवं क्रम संख्या एक और दो में विकल्प न भर पाने वाले एवं ऐसे अभ्यर्थी जिन्हें प्रशिक्षण संस्थान आवंटित न हो हुआ। उन सभी को मौका मिलेगा। 24 अगस्त को संस्था आवंटन की जानकारी मिलेगी। वहीं, इन सभी अभ्यर्थियों को आवंटित संस्थान में अभिलेखीय जांच व प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का 17 से लेकर 31 अगस्त की शाम छह बजे तक प्रवेश लेने का मौका मिलेगा। 

प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को वेबसाइट पर आनलाइन एक सितंबर तक रिपोर्ट व लाक करने की अंतिम तिथि रखी गई है। द्वितीय चरण की प्रवेश प्रक्रिया आगामी सात सितंबर से शुरू होगी।अभ्यर्थी सात सितंबर की शाम से 10 सितंबर तक रैंक एक से 1,52,202 तक के अन्य राज्य पिछड़़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति तथा विशेष आरक्षण श्रेणी के प्रवेश व आवंटन न होने वाले उप्र राज्य के निवासी कर सकेंगे।

11 सितंबर को संस्थान की जानकारी

आगामी 11 सितंबर को संस्था को लेकर सूचना दी जाएगी। 12 से 24 सितंबर तक प्रवेश प्रक्रिया पूरी होगी। वहीं, 11 से 15 सितंबर तक रैंक एक से 1,52,202 तक के सभी आवेदित अभ्यर्थी जिन्हें प्रशिक्षण संस्थान आवंटित न हुआ हो। 16 सितंबर की शाम पांच बजे तक प्रवेश लेने की अंतिम तिथि रखी गई है। प्रशिक्षण संस्थान द्वारा प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को आनलाइन updeled.gov.in पर रिपोर्ट लाक करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर तक रखी गई है। जबकि आगामी 28 सितंबर को प्रशिक्षण शुरू होगा।

Share This Article