ताइवान पर चीन ने ट्रंप को चेताया

Shekhar Sharma
3 Min Read

राष्ट्रपति शी जिनपिंग की दो टूक छोटी गलती धकेल देगी संघर्ष में, ट्रंप ने शी को बतााय मित्र और दुनिया का महान नेता

नई दिल्ली। बीजिंग पहुंचे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का स्वागत करते-करते चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें धमकाने के अंदाज में ताइवान मसले पर चेतावनी दे डाली और दो टूक कह दिया की एक छोटी सी गलती दोनों को संघर्ष की आग में धकेल देगी। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रम्प को चेतावनी दी है कि ताइवान पर की गई गलतियाँ दोनों देशों को “संघर्ष” में धकेल सकती हैं। जिस अंदाज से दुनिया के दोनों सबसे बड़े लोकतांत्रिक देशों के नेताओं के बीच मुलाकात शुरू हुई उसको लेकर तमाम आशंकाए व्यक्त की जा रही है। दरअसल चीन ताइवन पर अपना हक जताता है।

तल्ख रहा शी जिनपिंग का लहजा

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बातचीत के दौरान चीनी समकक्ष का लहजा तल्ख नजर आया। ट्रंप के स्वागत में भव्य तैयारियों के बावजूद शी ने कम भावुक लहजे में कहा कि दोनों पक्षों को “साझेदार होना चाहिए, प्रतिद्वंद्वी नहीं” और उन्होंने सीधे ताइवान के मुद्दे को उठाया – जिस पर बीजिंग अपना क्षेत्र होने का दावा करता है। शी जिनपिंग ने गुरुवार को कहा, “ताइवान का मुद्दा चीन-अमेरिका संबंधों में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है।” यह वार्ता दो घंटे और 15 मिनट तक चली।

टकराव और संघर्ष की चेतावनी

शी जिनपिंग ने आगे कहा, “अगर स्थिति को ठीक से नहीं संभाला गया, तो दोनों देशों के बीच टकराव हो सकता है या यहां तक ​​कि संघर्ष भी शुरू हो सकता है, जिससे चीन-अमेरिका के पूरे संबंध बेहद खतरनाक स्थिति में पहुंच जाएंगे।” बीजिंग के ग्रेट हॉल ऑफ द पीपुल्स में आयोजित एक समारोह के बाद, जिसमें गार्ड ऑफ ऑनर और फूलों और झंडों को लहराते बच्चों की भीड़ मौजूद थी, ट्रंप ने अपने संक्षिप्त उद्घाटन भाषण में शी से कहा, “कुछ लोग कहते हैं कि यह अब तक का सबसे बड़ा शिखर सम्मेलन हो सकता है।”

ताइवान साइड लाइन नहीं

“बीजिंग की ओर से अमेरिका को दिया गया समग्र संदेश यह है कि चीन लचीलापन दिखाने और विभिन्न मुद्दों – ईरान, व्यापार या प्रौद्योगिकी – पर असहमति के एक स्तर को स्वीकार करने के लिए तैयार है”। उन्होंने कहा, “लेकिन एक मुद्दा ऐसा है जिस पर चीन और राष्ट्रपति शी लचीला रुख नहीं अपना सकते। वह मुद्दा ताइवान का है।” ताइवान पर अमेरिकी रुख पूरी तरह से साफ नहीं। दो कदम आगे चार कदम पीछे, “वे कहते हैं कि ताइवान का अस्तित्व है, लेकिन उनका यह भी मानना ​​है कि यह विशाल चीन का हिस्सा है। वे किसी भी स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन नहीं करते, लेकिन वे यह भी नहीं चाहते कि चीन बलपूर्वक ताइवान पर कब्जा कर ले।”

Share This Article