राजीव की जयंती पर शहर कांग्रेस का कैंप

Shekhar Sharma
3 Min Read

जयंती पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, 172 मरीजों की जांच कर वितरित की गई दवाइयां

मेरठ। महानगर कांग्रेस कमेटी एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ के स्वास्थ्य सृजन अभियान के अंतर्गत भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की 82वीं जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाते हुए कचहरी पुल, हनुमान मंदिर के पीछे, मेरठ कॉलेज कॉम्प्लेक्स में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में त्वचा रोग, प्रोस्टेट, किडनी, यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन सहित विभिन्न रोगों से संबंधित मरीजों की जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं नि:शुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर प्रात: 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित किया गया, जिसमें कुल 172 लोगों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं दवाइयां प्रदान की गईं। शिविर में त्वचा रोग के वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. आर.पी. सिंह एवं डॉ. विवेक जैन तथा वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट एवं सर्जन डॉ. दीपक बाली और उनकी टीम ने अपनी नि:शुल्क सेवाएं प्रदान कीं। शिविर के संयोजक डॉ. आर.पी. सिंह एवं डॉ. विवेक जैन रहे। नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का उद्घाटन महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. इरशाद अहमद एवं डॉ. दिनेश मोहन शर्मा ने किया। महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी आधुनिक भारत के निर्माण के दूरदर्शी नेता थे। उन्होंने देश को 21वीं सदी की ओर ले जाने का सपना देखा और विज्ञान, तकनीक, कंप्यूटर एवं संचार के क्षेत्र में भारत को नई दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी जी का मानना था कि देश की वास्तविक शक्ति उसकी युवा पीढ़ी है। उन्होंने युवाओं को आगे बढ़ाने, शिक्षा के विस्तार तथा लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने की उनकी सोच ने गांवों तक लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने की नींव रखी। रंजन शर्मा ने कहा कि राजीव गांधी जी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाने का उद्देश्य उनके विचारों—सद्भाव, भाईचारे, शांति और राष्ट्र की एकता—को जन-जन तक पहुंचाना है। कांग्रेस कार्यकर्ता उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे।उन्होंने कहा कि आज आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सेवा करने और कांग्रेस की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ाने का एक प्रयास है।

ये रहे मौजूद

शिविर में मुख्य रूप से आदित्य प्रकाश शर्मा, पीसीसी के पूर्व सचिव चौधरी यशपाल सिंह, मनिंदर सूद वाल्मीकि, सलीमुद्दीन शाह, कमल जायसवाल, दीपक शर्मा, सचिन शर्मा, पीयूष रस्तोगी, के.डी. शर्मा, रमाकांत शर्मा, एडवोकेट कुंज बिहारी सक्सेना, सुनील शेखर, बबली देवी आदि उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article