मस्जिद प्रकरण में डीएम से मिले सीएम को ज्ञापन

Shekhar Sharma
3 Min Read

भाजपाइयों की चुप्पी को लेकर उठ रहे हैं सवाल, बताया जा रहा चुनावी इफैक्ट, मस्जिद प्रकरण में डीएम से मिले सीएम को ज्ञापन

मेरठ। केसरगंज के मस्जिद प्रकरण से भाजपाइयों ने दूरी बना ली है। इसके पीछे शहर और दक्षिण विधानसभा चुनाव में मुस्लिमों की वोट को वजह गिनाया जा रहा है। हालांकि मस्जिद में कथित अवैध निर्माण पर कार्रवाई की मांग को लेकर आज केसरगंज के व्यापारियों का एक प्रतिनिधि मंडल फायर ब्रांड हिन्दू नेता सचिन सिरोही को लेकर जिलाधिकारी से मिलने पहुंचे। डीएम को बताया गया कि मस्जिद में अवैध निर्माण चल रहा है। उस पर कार्रवाई की जानी चाहिए। व्यापारियों ने बाद में वीसी मेडा को भी इसको लेकर ज्ञापन दिया।

सीएम योगी से कार्रवाई की मांग

डीएम को दिया गया ज्ञापन सीएम योगी को संबोधित है, जिसमें कहा गया है कि केसरगंज मंडी में पहले नवाज़ पढ़ने के लिए पल्लेदारो को थोडी जगह दी गई थी, जिसमें 10 -12 लोग नवाज़ पढते थे। उसको पहले छोटी मस्जिद का रूप देकर नवाज़ पढने लगे। मंजिद के बाहर सडक पर खुला शौचालय बना दिया जिस कारण हिन्दू महिलाओ को शर्म आने लगी है। कुछ दिनों से बाहरी व्यक्तियों द्वारा नवाज़ के अधिक से अधिक लोग अपने वाहन लेकर आने लगे जिससे मण्डी मे रास्ता बन्द हो जाता है। अब कुछ लोगों द्वारा मंजिद मे अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। पहले मंजिद के अन्दर अन्दर दीवारें बनाकर लैटर व पिलर खडे किये अब लैटर की तैयारी चल रही थी यहां के परिवार व व्यापारियों को पीलर दिखाई देने पर जब पता चला मण्डी का माहोल खराब न हो इसकी सूचना थाना रेलवेरोड को देकर लैटर का कार्य को रुकवा दिया गया था हम सब हिन्दू परिवार आपसे अनुरोध करते है मंजिद के अन्दर शासन प्रशासन की बिना अनुमति के अवैध निर्माण कार्य न हो तथा जो अवैध किया गया है उसे ध्वस्त कराय जाए। ज्ञापन देने वालों में हिन्दू नेता सचिन सिरोही, मेरठ मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन बंसल, नरेन्द्र गोयल, ईश्वर चंद, गौरव गोयल, प्रेम अग्रवाल, सोनी आदि भी शामिल रहे।

भाजपाइयों ने बनायी दूरी

इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात भाजपाइयों और व्यापार संघ के द्वारा दूरी बना लिया जाना है। सुनने में आया है कि इस प्रकरण के चलते मस्जिद में अवैध निर्माण का विरोध करने वालों ने भाजपा के तमाम बड़े नेताओं को कॉल की, कुछ ने कॉल रिसीव की तो कुछ ने अनदेखी कर दी। कुछ ने असमर्थता जता दी। मौके पर कोई नहीं पहुंचा। गनिमत यह रही है कि फायरब्रांड सचिन सिरोही पहुंच गए। वैसे भाजपाइयों के ना पहुंचने या इस मामले में ना कूदने के पीछे बड़ी वजह शहर और दक्षिण विधानसभा के विधानसभा चुनाव माने जा रहे हैं।

TAGGED:
Share This Article