मंच से ही सीएम का पब्लिक को रिटर्न गिफ्ट

Shekhar Sharma
2 Min Read

तामिलनाडू के प्रत्येक घर को दो सौ यूनिट फ्री बिजली के अलावा महिला सुरक्षा व ड्रग्स कारोबारियों से निपटने को टॉस्क फोर्स का गठन, ग्रेजुवेट को चार हजार महीना

नई दिल्ली। तामिलनाडू के सीएम की शपथ के साथ ही जोसेफ विजय चंद्रशेखर ने राज्य की जनता को दो सौ यूनिट फ्री बिजली समेत तीन रिटर्न गिफ्ट दिए हैं। इनमें सबसे बड़ा गिफ्ट महिला सुरक्षा के लिए अलग से टॉस्क फोर्स का गठन किया जाना है। इसके बाद राज्य के प्रत्येक घर को दौ सौ यूनिट फ्री बिजली मिलेगी। इसके अलावा ड्रग्स कारोबार की कमर तोड़ के लिए भी टॉस्क फोर्स के गठन का एलान किया गया है। विजय के नेतृत्व वाली कैबिनेट ने पदभार संभाला, तो उन्होंने मुख्यमंत्री के रूप में अपना पहला आदेश शपथ लेने वाली जगह यानी मंच से ही जारी किया। सबसे बड़ा एलान सभी ग्रेजुएट को चार हजार रुपए महीना मिलेगा।

राहुल ने की शुरूआत

विजय की ताजपोशी की शुरूआत ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वजह से संभव हो सकी विजय की पार्टी के पास बहुमत नहीं था, जिसके बाद कांग्रेस ने द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) से गठबंधन तोड़कर अपने 5 विधायकों के साथ टीवीके को समर्थन दिया था। विजय के सपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तमिलगा वेट्री कड़गम (टीवीके) के प्रमुख सी. जोसेफ़ विजय को तमिलनाडु का सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी हैं।

राहुल की पोस्ट वायरल

जोसेफ विजय चंद्रशेखर की सीएम के तौर पर शपथ ग्रहण के साथ ही लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की एक्स पर एक पोस्ट वायरल है जिसमें उन्होंने लिखा है कि “तमिलनाडु ने एक नई पीढ़ी, एक नई आवाज़, एक नई सोच को चुन लिया है. विजय को मेरी शुभकामनाएं. वे तमिलनाडु के लोगों की उम्मीदों को पूरा करें.”

Share This Article