मेलोनी और ट्रंप के बीच बढ़ा टकराव

Shekhar Sharma
3 Min Read

ट्रंप का दावा मेलोनी ने पब्लिसिटी पाने के लिए उनसे साथ में फोटो शूट कराने की मिन्नतें की थीं, मेनाली ने ट्रंप के दावे को बताया बकवास

नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इटली की पीएम जोर्जिया मेलोनी के बीच टकराव बढ़ गया है।   डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया है कि जोर्जिया मेलोनी ने उनसे साथ में फोटो शूट कराने की मिन्नतें की थीं, जिसको लेकर इटली की पीएम ने ट्रंप पर एक बार फिर हमला बोला है और कहा कि जो ट्रंप कह रहे हैं वह एकदम बकवास है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि हाल ही में हुए G-7 समिट में मेलोनी ने उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए “मिन्नतें” (begged) की थीं। इसके जवाब में मेलोनी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके बयान पूरी तरह “मनगढ़ंत और झूठे” हैं और इटली कभी किसी के आगे नहीं झुकता।

मौका तलाश रही थीं मेलोनी

संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी की आलोचना को और तेज करते हुए दावा किया है कि उन्होंने होल ही में हुए जी-7 शिखर सम्मेलन में अपने देश इटली में अपनी घरेलू लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए बार-बार उनके साथ फोटो खिंचवाने के अवसर तलाशे। वह लगातार मौकों की तलाश में रहीं। ट्रंप के इस दावे के बाद मेलोनी के साथ उनके रिश्ते और भी ज्यादा खराब हो गए हैं। हालांकि ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जिस प्रकार से इटली की पीएम ने मजम्मत की थी उससे रिश्ते पहले से ही खराब चल रहे थे, लेकिन अब हालात बहुत ज्यादा खराब हो गए हैं।

मेलोनी ने बताया बेतुका

मेलोनी ने शनिवार को ट्रंप की हालिया टिप्पणियों को खारिज कर दिया।मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप, ये लगातार और बिना उकसावे के किए जा रहे हमले बेतुके हैं।” उन्होंने आगे कहा, “मेरी लोकप्रियता इटली के राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने की मेरी क्षमता पर निर्भर करती है, और मैंने हमेशा यही किया है।”

Share This Article