बाबा साहेब काे कांग्रेसियों ने किया नमन

Shekhar Sharma
3 Min Read

पूर्वी कचहरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की

मेरठ। भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के अवसर पर महानगर कांग्रेस कमेटी, मेरठ द्वारा एक विचार गोष्ठी एवं पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रंजन शर्मा ने की तथा संचालन कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाबा साहेब के विचारों, उनके सामाजिक योगदान एवं संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

यह बोले रंजन शर्मा

महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने देश को जो संविधान दिया, वह प्रत्येक नागरिक को समान अधिकार और न्याय सुनिश्चित करता है। आज जरूरत है कि हम उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज में व्याप्त भेदभाव एवं असमानता को समाप्त करने के लिए संगठित होकर कार्य करें। कांग्रेस पार्टी हमेशा से बाबा साहेब के विचारों पर चलती आई है और आगे भी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन वर्मा ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय का संदेश देता है। आज देश में जिस प्रकार से सामाजिक समरसता और संवैधानिक मूल्यों को चुनौती दी जा रही है, ऐसे समय में बाबा साहेब के विचार और अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। कांग्रेस पार्टी संकल्प लेती है कि वह बाबा साहेब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समाज के कमजोर, वंचित और शोषित वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। इसके उपरांत सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्वी कचहरी स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर जाकर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी, राकेश मिश्रा, रोबिन नाथ गोलू, रविंद्र सिंह, फिरोज रिज़वी, सचिन शर्मा, विनोद सोनकर, शशांक पालीवाल, रमाकांत शर्मा, राकेश शर्मा, संदीप शर्मा, सुशील सैनी, जगदीश माथुर, संदीप हांडा, कपिल शर्मा, मगन शर्मा, हाजी इशरत, ललित कौशिक, तनिष्क शर्मा सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

TAGGED:
Share This Article