निगम का सफाई कर्मचारी हादसे में घायल

Shekhar Sharma
2 Min Read


सफाई कर्मचारी नेता हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, अधिकारियों को दी जानकारी, बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारी

मेरठ। नगर निगम का एक सफाई कर्मचारी आज सुबह रोड एक्सीडेंट में बुरी तरह जख्मी हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही तमाम सीनियर सफाई कर्मचारी नेता मौके पर पहुंच गए। घायल को हॉस्पिटल ले जाया गया। मिली जानकारी के अनुसार वार्ड 35 के आउट सोर्सिंग स्वच्छता मित्र अरविंद पुत्र सौचंदा को डिवाइडर की सफाई करते हुए एक स्कूटर सवार ने टक्कर मार दी।

मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलने पर भारतीय संविदा आउट सोर्सिंग कर्मचारी संघ अध्यक्ष दिनेश सूद, कार्यकारी अध्यक्ष दीपक मनोठिया साथी विपिन महरौल,बाबू सातवाई,बब्बू भाई आदि साथी तुरंत मौके पर पहुंचकर कर्मचारी को कैलाश हस्पताल बागपत रोड पर डॉ रवि भगत के हॉस्पिटल में इलाज कराया। संगठन अध्यक्ष ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री डॉ अमर सिंह जी से बात की और कहा कि किसी भी कर्मचारी से बिना सुरक्षा के डिवाइडर पर काम ना लिया जाए। दिनेश सूद ने कर्मचारियों को सलाह दी है कि बिना सुरक्षा के डिवाइडर पर काम ना करें यदि बिना सुरक्षा के डिवाइडर पर काम करने के लिए दबाव बनाए तो संपर्क करें

बड़ी संख्या में पहुंचे कर्मचारी

हादसे की सूचन पर बड़ी संख्या में कर्मचारी हॉस्पिटल पहुंच गए। इनमें विनोद कुमार बैचेन,राघव प्रधान वाल्मीकि,दीपक मनोठिया, शिवकुमार नाज,कमल मनोठिया,राजकुमार तन्हा,रविंद्र वैरागी,अमित जाहिदपुर, दिनेश लोहरे, सोनू बेनीवाल,अरुण चिनॉय,राजन पिवाल,पंकज दास, आकाश धवन,निशांत धवन,नितिन बच्चन,विनोद डियर,बंटी शेरयार,बाबू सतवाई,बब्बू,धर्मेंद्र चिंडालिया,पवन राजौरिया,मधु चौधरी,नरेश तंवर,शिव कुमार माधवपुरम,राजीव भाटिया,पवन ढींगिया, विपिन महरौल,अनुज गहलोत,मानव ठेकेदार राजकुमार कल्याण,अर्जुन करोतीया,सागर सिलेलान,विनोद भारती,नरेंद्र गहलोत कंकरखेड़ा,राहुल टांक,सचिन धवन,संग्राम धवन,सूरज जिनवाल,जयदीप कुमार,विशाल गहलोत,विनय कसेरुखेड़ा,दीपक सिंह,रोहित जाहिदपुर ह्यह्य,अन्नू प्रहलाद नगर,मुकेश निर्मोही,कपिल छाबड़ा,राहुल गहलोत,विपिन धवन,विशाल पिवाल, विक्की टांक,सुमित गहलोत,तरुण गहलोत आदि शामिल रहे।

TAGGED:
Share This Article