धर्मशंख पाक्षिक की 14वीं वर्षगांठ पर दैनिक संस्करण

Shekhar Sharma
2 Min Read

सीएमसी पर बड़ी संख्या में शहर भर से जुटे लोग, मीडिया कर्मी भी रहे मौजूद, संपादक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने किया सभी का स्वागत

मेरठ। छीपी टैंक स्थित चेतन मैडिकल काम्प्लेक्स पर हिन्दी समाचार पत्र धर्मशंख पाक्षिक की 14वीं वर्षगांठ धूमधाम से मनातें हुए संपादक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने केक काट कर सबको शुभकामनाएं दीं तथा धर्मशंख का प्रथम दैनिक संस्करण जारी कर दैनिक धर्मशंख का शुभारंभ किया। संपादक धर्मेन्द्र प्रताप सिंह तोमर ने कहा कि सन् 2012 में जब धर्मशंख पाक्षिक का प्रथम संस्करण जारी किया था तब ये नहीं सोचा था कि ये समाचार पत्र इतना लम्बा सफर तय करते हुए दैनिक समाचार पत्र के रूप में भी अपनी अलग पहचान बनायेगा। आज दैनिक धर्मशंख समाचार पत्र का पहला संस्करण जारी हुआ और सब को विश्वास है कि पाक्षिक के साथ साथ दैनिक के रूप में भी धर्मशंख समाचार पत्र मेरठ में शीध्र ही अपनी अलग पहचान स्थापित करेगा।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर शिवसेना जिला प्रमुख संदीप गर्ग, विपणन समाचार पत्र संपादक सुशील गांधी, दिनेश कुमार सिंघल, प्रभाष रस्तोगी, बी बी नागर, कमल प्रजापति, अवनीश आर्य, सनी प्रधान, शौकत सलमानी, शिक्षा देवी, योगेश कौशिक, पंकज गुप्ता, अशरफ अंसारी, दीपक, रश्मी कोरी, सुरज कुमार, अमित चौहान, विनोद कुमार, जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।

Share This Article